फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: BJP councilor Uttam Saini posted resignation post on Facebook, expressed displeasure with party leaders

BJP पार्षद का फेसबुक पर छलका दर्द: इस्तीफे की घोषणा कर बोले- संघ-भाजपा को गाली देने वालों की ज्यादा सुनवाई

Sat, 19 Aug 2023 05:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में भाजपा पार्षद ने फेसबुक पर पोस्ट डाली तो पार्टी के नेताओं में खलबली मच गई। जानिए आखिर फेसबुक पर भाजपा पार्षद का दर्द क्यों छलका।

विज्ञापन
UP: BJP councilor Uttam Saini posted resignation post on Facebook, expressed displeasure with party leaders
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की फेसबुक पोस्ट से पार्टी नेताओं में खलबली मच गई। उन्होंने लिखा कि मैं लोगों की सेवा करने में असमर्थ हूं। बचपन से स्वयंसेवक हूं, जो लोग संघ और भाजपा को गाली देते हैं, उनकी सुनवाई ज्यादा होती है। महानगर अध्यक्ष को फोन करके इस्तीफा देने की बात कही। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि वार्ड में निराश्रित गोवंश घूमकर गंदगी करते हैं। मैंने निगम की टीम बुलाकर उन्हें पकड़वाकर गौशाला भिजवाने की बात कही। जिस पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गोवंशों को छुड़वा दिया। निगम के अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं।

विज्ञापन

विवाद निराश्रित गोवंश पकड़वाने से शुरू हुआ। वार्ड-44 से भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने मोहनपुरी में घूमते दो निराश्रित गोवंश निगम की टीम को बुलाकर पकड़वा दिए। इससे पहले निगम की टीम गौशाला ले जाती कि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने फोनकर उन्हें छुड़वा दिया। इस पर नाराज पार्षद ने फेसबुक पर पोस्ट डाल दी।

पार्षद का कहना है कि मोहनपुरी से लगे वार्ड-58 के निर्दलीय पार्षद सुमित शर्मा निराश्रित गोवंशों को मोहनपुरी में खदेड़वा देते हैं। इससे उनके वार्ड में गंदगी रहती है। स्थानीय लोग परेशान हैं। सफाई कर्मचारी काम नहीं करते। उनको बदलने की शिकायत की लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही। मैं सुबह 6:00 बजे से क्षेत्र में निकल जाता हूं, इसके बावजूद लोगों की समस्या दूर नहीं कर पा रहा। ऐसे में अब पद से इस्तीफा देना चाहता हूं।

विज्ञापन

मुझे जनता ने चुना है। अब मैं किसी की नहीं मानूंगा। वार्ड में निराश्रित गोवंश आएंगे तो उसको निगम द्वारा पकड़वाकर गौशाला भिजवा दूंगा। अगर कोई वरिष्ठ भाजपा नेता आपत्ति करेंगे तो मैं उनका भी विरोध करूंगा। जो लोग भाजपा और संघ को गाली देते हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता उनको अपने पास बैठाते हैं। - उत्तम सैनी, पार्षद वार्ड-44

यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम

दो-तीन महिलाओं ने मुझे बताया कि उनकी पालतू गाय को पकड़कर निगम की टीम ले जा रही है, तो मैंने छुड़वा दिया। पार्षद उत्तम सैनी अच्छा काम कर रहे हैं। सड़कों पर घूमते निराश्रित गोवंशों को गौशाला भिजवाने की अच्छी पहल है। अब मैं नहीं छुड़वाऊंगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्टीय उपाध्यक्ष, भाजपा

यह भी पढ़ें: 
बुझे दो घरों के चिराग: गांव में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, दर्दनाक था हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed