फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: beating retired army man, licensed pistol looted

यूपी: रिटायर्ड फौजी की पिटाई, लाइसेंसी पिस्टल लूटी

Tue, 06 Mar 2018 04:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 06 Mar 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
UP: beating retired army man, licensed pistol looted
रिटायर्ड फौजी और एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक रिटायर्ड फौजी को कार सवार युवकों ने पीटकर लाइसेंसी पिस्टल लूट ली। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पल्लवपुरम के तीन दिन से चक्कर काट रहा है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को इसकी एसएसपी से शिकायत की गई।

विज्ञापन


मूल रूप से गांव मलकपुर, बड़ौत निवासी विकास कुमार फौज से रिटायर्ड हैं और वर्तमान में पल्लवपुरम स्थित रोशनपुर डौरली में परिवार के साथ रह रहे हैं। विकास ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि तीन मार्च को वे गांव से कार से घर आ रहे थे। छठी वाहिनी पीएसी के पास बस ने एक कार में साइड मार दी दी। कार सवार आधा दर्जन युवकों और बस के चालक और परिचालक में मारपीट हो गई थी। जिस पर विकास अपनी कार साइड में लगाकर बीचबचाव कराने पहुंच गए थे।
विज्ञापन


पढ़ें : दरोगा की बेटी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: beating retired army man, licensed pistol looted
रिटायर्ड फौजी - फोटो : अमर उजाला

विकास का कहना है कि मामला निपटने के बाद जब वे वहां से निकले तो आरोपी युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार रुकवा ली और उन पर हमला बोलकर कार से लाइसेंसी पिस्टल लूट ली। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। विकास का आरोप है कि थाने में पुलिस ने तहरीर बदलवाकर यह लिखवा लिया कि वह कार खड़ी कर सामान खरीदने गया था। दस मिनट बाद आया तो कार से पिस्टल गायब मिली। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर भी कार्रवाई करने से इंकार दिया। 

क्या ऐसे होती है सुनवाई
रिटायर्ड फौजी विकास ने एसएसपी से सवाल किया कि क्या थानों में ऐसे ही सुनवाई होती है। तीन दिन से थाने के चक्कर काट रहा हूं। उल्टा पुलिस मुझे ही धमका रही है। एसएसपी मंजिल सैनी ने एसओ पल्लवपुरम को फटकार लगाते हुए जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed