फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: ATS investigates Meerut for six hours, SP leader in custody

UP: ATS ने मेरठ में छह घंटे की छानबीन, सपा नेता हिरासत में, ये इलाके रहते हैं निशाने पर

Mon, 08 May 2023 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 May 2023 10:50 AM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट और कोतवाली क्षेत्र सहित कई जगहों पर यूपी एटीएस ने दबिश दी। बताया गया कि एक सपा नेता को हिरासत में लिया गया है, जबकि बिजनौर में इमाम को पूछताछ के लिए लेकर गई है।

विज्ञापन
UP: ATS investigates Meerut for six hours, SP leader in custody
UP ATS

विस्तार

एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) ने शनिवार रात करीब छह घंटे तक शहर में छानबीन की। इस दौरान लिसाड़ीगट, कोतवाली क्षेत्र सहित कई जगहों पर दबिश दी गई। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।  इनमें बुलंदशहर का एक सपा नेता भी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनके बारे में सूचना मिल रही थी कि वह प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य हैं। ये पीएफआई के लिए काम कर रहे थे। इनके लोगों के बैंक खातों से लेकर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


एटीएस की कार्रवाई इतनी गोपनीय रही कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। एटीएस के जाने के बाद ही उन्हें कार्रवाई का पता चला। सूत्रों के अनुसार एटीएस पिछले कुछ दिन से मेरठ में इन लोगों पर नजर रख रही थीं। उनकी गतिविधियों को संदिग्ध देखते हुए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मेरठ में करेंगे रोड शो, रूठे मुस्लिम नेताओं को मनाने पर रहेगा जोर

एटीएस ने लिसाड़ीगेट क्षेत्र में छापेमारी कर बुलंदशहर के एक सपा नेता को भी हिरासत में लिया। उसे टीम पिलोखेड़ी पुलिस चौकी लेकर पहुंची। यहां बताया गया कि सपा नेता अपनी पत्नी का उपचार कराने के लिए बुलंदशहर से मेरठ आया था। उसका बेटा भी साथ था। यह शख्स बुलंदशहर में सपा से पदाधिकारी भी रह चुका है और करीब 20 साल से राजनीति में सक्रिय है। इसके बाद मवाना के हीरालाल मोहल्ले से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा आज, बिजनौर में वाटर स्पोर्ट्स का दूसरा दिन

ये इलाके रहते हैं निशाने पर 
एटीएस ने जब भी मेरठ में छापेमारी की तो उसमें लिसाड़ीगेट, देहलीगेट, मवाना, खरखौदा, किठौर और ब्रह्मपुरी हमेशा शामिल रहे हैं। तीन माह पहले भी यहां पर छापेमारी की गई थी। जहां से कई लोगों को पकड़ा गया था। इसके अलावा खरखौदा में भी छापेमारी की गई थी।

निकाय चुनाव से पहले छापा मारने से हड़कंप 
प्रदेश में दूसरे चरण का निकाय चुनाव 11 मई को होना है। इस चरण में मेरठ में भी मतदान होगा। निकाय चुनाव से पांच दिन पहले हुई इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। चर्चा यह भी है कि कुछ अन्य लोग भी एटीएस के निशाने पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed