फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP National President Akhilesh Yadav will do road show in Meerut today

Meerut: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मेरठ में हुआ रोड शो, रूठे मुस्लिम नेताओं को मनाने की कोशिश

Mon, 08 May 2023 07:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2023 07:18 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मेरठ में महापौर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए रोड शो किया। उन्होंने गुर्जर बाहुल्य गांव से रोड शो की शुरुआत की।

विज्ञापन
SP National President Akhilesh Yadav will do road show in Meerut today
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को मेरठ में रोड शो किया। दलित-गुर्जर बाहुल्य गांव लिसाड़ी से रोड शो शुरू होकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कांच का पुल पर संपन्न हुआ। रोड शो के बाद अखिलेश यादव मीडिया से भी रूबरू हुए।

विज्ञापन


रूठे मुस्लिम नेताओं को मनाने पर रहा जोर
करीब नौ किमी. रोड शो करने के बाद अखिलेश यादव शहर विधायक रफीक अंसारी के करीम नगर स्थित आवास पर पहुंचे। सपा महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान के चुनाव में मुस्लिम नेताओं की चुनाव से दूरी बनाने को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं। जिसमें सबसे ऊपर नाम वियायक रफीक अंसारी का आ रहा है।
विज्ञापन


रफीक अंसारी भी महापौर चुनाव में पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। ऐसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने भी चुनाव से दूरी बना ली। शहर विधानसभा सीट के मुस्लिम वोटर महापौर चुनाव के परिणाम बदलने में सक्षम हैं। ऐसे में अखिलेश यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार मेरठ के मुस्लिम नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता जावेद आब्दी भी मेरठ में मुस्लिम नेताओं को मनाने में भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव का रफीक अंसारी के आवास पर जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। रूठे हुए मुस्लिम नेताओं को मनाने में सपाई कितना कामयाब होंगे, ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed