फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP ATS arrests Bangladeshi terrorist

ATS इन एक्शन: बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला गिरफ्तार, 2 छात्रों समेत 6 संदिग्ध उठाए

Sun, 06 Aug 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 06 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
UP ATS arrests Bangladeshi terrorist

मुज़फ्फरनगर। चरथावल के कुटेसरा गांव की मरकज वाले धार्मिक स्‍थल से कथित बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्लाह अल मॉमून पुत्र रहीसुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस के अधिकारी कमांडों टीम के साथ रविवार तड़के करीब चार बजे मस्जिद पहुंचे। बताया जाता है कि अब्दुल्लाह पिछले डेढ़ माह से मस्जिद में नमाज पढ़ा रहा था। इससे पहले देवबंद के पास अंबेहटा शेखा की मस्जिद में था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार 2011 से पश्चिम के कई जिलों में रहकर रेकी कर रहा था। एटीएस की टीम ने उसके पास से फर्जी पासपोर्ट और अन्य कागजात बरामद किये है। एटीएस की टीमें गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

देवबन्द में एटीएस व एसटीएफ टीम ने चार संदिग्धों को उठाया

UP ATS arrests Bangladeshi terrorist
इसी मस्जिद से किया गया गिरफ्तार

वहीं शामली जनपद के कस्बा जलालाबाद स्थित मदरसे से दो छात्रों को भी एसटीएफ टीम ने हिरासत लिया है। टीम पूछताछ के लिये उन्हें अपने साथ ले गई। दोनों छात्र जम्मू कश्मीर के बताए जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों की आशंका है। सहारनपुर के देवबन्द में एटीएस व एसटीएफ टीम ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन युवक कोतवाली देवबन्द क्षेत्र व एक थाना चरथावल के गांव कुटेसरा से पकड़े गए हैं। पकड़े गए युवकों में दो कश्मीर, एक पश्चिम बंगाल और एक बिहार का युवक हैं।

आतंकी अब्दुल्लाह की गिरफ्तारी के बारे में जब मुजफ्फरनगर पुलिस से बात की गई तो वो कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस का सिर्फ इतना कहना है कि एटीएस के अधिकारियों ने आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है।

UP ATS arrests Bangladeshi terrorist
देवबंद में रहता था उसका एक साथी

मुजफ्फरनगर के रहने वाले संदिग्ध आतंकी संदीप की गिरफ्तारी के बाद से ही एटीएस सहारनपुर में डेरा डाले हुए थी। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के चरथावल से पकड़ा गया अब्दुल्लाह बांग्लादेश का रहने वाला है। यह वर्ष 2011 से देबवंद में रह रहा था। इसके पास से एटीएस ने फर्जी आईडी, अधिकारियों की मोहरे और पासपोर्ट बरामद किया है। देवबंद में इसका एक साथी फैजान भी रह रहा था, जो बांग्लादेशी है। फैजान के जरिए आतंकियों की फर्जी आईडी तैयार कराता था। इसके आधार पर ही वह आतंकियों को शरण दिलवाता था। अन्सारुल्ला बांग्ला टीम कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन द्वारा गठित किए गए आतंकवादी संगठन ‘अलकायदा’ से प्रेरित तन्जीम बतायी जाती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed