फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Assistant manager sues suicide, allegation imposed on former IAS, and suicide note

पूर्व सहायक प्रबंधक ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, उड़ गए पुलिस के होश

Fri, 13 Jul 2018 12:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Fri, 13 Jul 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
UP: Assistant manager sues suicide, allegation imposed on former IAS, and suicide note
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पूर्व सहायक प्रबंधक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जनविजय की डायरी में सुसाइड नोट लिखा मिला, उसमें जनविजय ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बहनोई पूर्व आईएएस (विनोद पंवार) को ठहराया। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


शामली में ऊन शुगर मिल के पूर्व सहायक प्रबंधक (गन्ना) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में आत्महत्या का जिम्मेदार अपने बहनोई (गाजियाबाद निवासी पूर्व आईएएस) को ठहराया है। आरोप है कि नोटबंदी के दौरान बहनोई ने उससे 50 लाख रुपये के पुराने नोट बदलवाए थे और 10 करोड़ रुपये बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा था। यह सब बातें सुसाइड नोट में लिखी गई हैं। पत्नी की तरफ से आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें बहनोई को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब सात बजे की है। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव बधेव निवासी जनविजय सिंह (51) ने घर के आंगन में लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी अंजू और बेटा वेदांत मौके पर पहुंचे और शोर मचा दिया। इसके बाद लहूलुहान जनविजय सिंह को शामली में एक नर्सिंगहोम लाया गया, वहां से उन्हें पानीपत रेफर कर दिया गया। पानीपत ले जाने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसका शव गांव लाया गया। सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि जनविजय की पत्नी अंजू की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें जनविजय के बहनोई विनोद कुमार पंवार पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया गया है। मौके से एक डायरी मिली, जिसमें जनविजय ने सुसाइड नोट लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : शादी के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, जानकर हर कोई दंग

उसमें बहनोई को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा कि नोटबंदी के दौरान कुछ रुपये बदलने के लिए मुझे दिए थे, जो बदलवाने को दे दिए गए थे। वह रुपये वापस नहीं मिलने पर विनोद दबाव बना रहे थे। साथ ही दुहाई (गाजियाबाद) में छह बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करने और परिवार को परेशान करना लिखा है। सुसाइड नोट के अंत में यह भी लिखा कि विनोद ने दस करोड़ रुपये बदलवाने का दबाव बनाया था। 50 लाख रुपये बदलवा दिए गए थे। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बृहस्पतिवार दोपहर बधेव गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, सुसाइड नोट भी कब्जे में ले लिया है। मामले में आरोपी विनोद पंवार पूर्व आईएएस बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

बिजनौर के डीएम रहे हैं विनोद पंवार
जनविजय सिंह के बहनोई विनोद कुमार पंवार मूलरूप से बागपत के रहने वाले हैं और इन दिनों वह गाजियाबाद के राजनगर में रहते हैं। वह पीसीएस भर्ती होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद सहित कई जनपदों में तैनात रहे। प्रोन्नति के बाद बाद बिजनौर जनपद के जिलाधिकारी भी रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed