Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Asian Games medalist Kiran Baliyan from Meerut fails a doping test; receives an eight-year ban.

यूपी: एशियन गेम्स की पदक विजेता मेरठ की किरण बालियान डोपिंग टेस्ट में फेल, आठ साल का प्रतिबंध लगा

Thu, 19 Nov 2026 07:11 PM IST
Mohd Mustakim ऋषिपाल सिंह, मेरठ
ऋषिपाल सिंह, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 19 Nov 2026 07:11 PM IST
सार

Meerut News: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने  532 खिलाड़ियों पर डोप टेस्ट में फेल होने पर प्रतिबंध लगाया है। इन्हीं में किरण बालियान भी शामिल हैं। जुलाई 2032 तक वह किसी भी स्पर्धा में भाग नहीं ले सकेंगी। ऐसे में उनका कॅरियर खत्म माना जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Asian Games medalist Kiran Baliyan from Meerut fails a doping test; receives an eight-year ban.
किरण बालियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई खेलों में शॉटपुट में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मेरठ निवासी भारतीय एथलीट किरण बालियान पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया है। वर्ष 2024 में उनके डोपिंग नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ मेटेंडिएनोन पाए जाने के साथ ही डोप नियंत्रण के नमूने से छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए गए हैं। यह प्रतिबंध चार जुलाई 2024 से प्रभावी माना गया है और तीन जुलाई 2032 तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अब इस प्रतिबंध के लगने से उनका खेल कॅरिअर खत्म माना जा रहा है। पहले उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था अब उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।बुधवार को नाडा की ओर से 532 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है, जिनपर प्रतिबंध लगा है। कुछ का प्रतिबंध बढ़ाया गया है। किरण बालियान उन्हीं में शामिल हैं। 
नाडा की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, किरण बालियान ने डोपिंग रोधी नियमों के तीन प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इनमें प्रतिबंधित पदार्थ की मौजूदगी, उसके इस्तेमाल या प्रयास और डोप नियंत्रण प्रक्रिया में छेड़छाड़ शामिल हैं। मेटेंडिएनोन प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड की श्रेणी में आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 2024 में अस्थायी रूप से किया था निलंबन
सितंबर 2024 में नाडा की ओर से प्रतिबंधित पदार्थ मिलने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। उसके बाद इस मामले में जांच हुई और अब प्रतिबंध की कार्रवाई की गई। किरण बालियान ने 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेलों में शॉटपुट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वह एशियाई खेलों में शॉटपुट पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने 2023 की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2024 फेडरेशन कप में रजत पदक हासिल किया था। 
विज्ञापन

किरण ने वर्ष 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट में नाडा की कार्रवाई को चुनौती देते हुए कहा था कि नमूने के कंटेनर को छूना अनजाने में हुआ था और उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल डोप नियंत्रण अधिकारी को दी थी। उन्होंने बिना देरी के नया नमूना भी दिया था। हालांकि, अनुशासनात्मक पैनल ने उनकी ओर से गवाहों को बुलाने की मांग स्वीकार नहीं की। अब नवंबर 2026 में नाडा की ओर से उन्हें 8 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध उनपर 4 जुलाई 2024 से लेकर 3 जुलाई 2032 तक रहेगा। इस दौरान वह कोई राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं खेल सकेंगी।

ये भी देखें...
शामली: सात साल के प्यार के बाद शादी से मुकरा युवक, देहरादून से ढोल-नगाड़ों संग बरात लेकर पहुंच गई प्रेमिका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed