{"_id":"5e64a0e08ebc3eeb17310555","slug":"up-anti-corruption-team-arrested-outpost-incharge-in-baghpat-taking-ten-thousand-bribes","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एंटी करप्शन टीम ने बागपत में चौकी इंचार्ज को दस हजार रिश्वत लेते दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एंटी करप्शन टीम ने बागपत में चौकी इंचार्ज को दस हजार रिश्वत लेते दबोचा
Sun, 08 Mar 2020 01:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:08 PM IST
सार
नाली के विवाद में की थी तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग, एंटी करप्शन ने पकड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ की टीम ने चांदीनगर क्षेत्र के खेकड़ा थाने की रटौल चौकी के इंचार्ज विजय सिंह को गांव डगरपुर की प्रधान के ससुर से नाली के विवाद में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। टीम चांदीनगर थाने में चौकी इंचार्ज से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
डगरपुर गांव की प्रधान पूनम के ससुर श्री ने एंटी करप्शन टीम मेरठ को जानकारी दी थी की नाली के एक विवाद में चौकी इंचार्ज उनके पक्ष में कार्रवाई करने के नाम पर तीस हजार मांग रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने टीम के साथ चांदीनगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसओ चांदीनगर मुनेंद्रपाल सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन