फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: An old women murdered in house of crooks and loot in Hastinapur of Meerut district

मेरठ में बड़ी वारदात: महिला की घर में घुसकर हत्या, मां को लहूलुहान हालत में देख बेहोश होकर गिरा बेटा, सनसनी

Sat, 02 Sep 2023 07:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Sep 2023 07:40 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ के हस्तिनापुर में लूट का विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
UP: An old women murdered in house of crooks and loot in Hastinapur of Meerut district
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में शनिवार को एक बड़ी वारदात हो गई। थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


बताया गया कि क्षेत्र के गांव नगला चांद में 70 वर्षीय मुन्नी पत्नी दाऊद अपने एक बेटे के साथ रहती थी। बेटा मजदूरी करता है और रोज सुबह घर से काम के लिए निकल जाता है। शनिवार की शाम जब बेटा वापस घर लौटा तो उसने मां को लहूलुहान हालत में देखा और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और बेसुद होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद वह चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगा। वहीं, रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या अब RLD में होगी इमरान मसूद की एंट्री: 10 सितंबर की बैठक में जुटे पूर्व विधायक, संपर्क में लगे हैं नेता 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से महिला की हत्या की है। महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उधर, मामले की सूचना जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को लगी तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें: UP: घर पहुंचते ही भावुक हुए हाजी याकूब कुरैशी, आठ माह बाद जेल से हुई रिहाई, इस मामले में चल रही थी कार्रवाई

वहीं, मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपियों ने महिला के घर में लूट की भी कोशिश की है। घर का सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। उधर, इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed