फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haji Yakub Qureshi becomes emotional as he reachs home, released from jail after eight months

UP: घर पहुंचते ही भावुक हुए हाजी याकूब कुरैशी, आठ माह बाद जेल से हुई रिहाई, इस मामले में चल रही थी कार्रवाई

Sat, 02 Sep 2023 03:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Sep 2023 03:38 PM IST
सार

अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में सात महीने 26 दिन जेल में रहने के बाद पूर्व मंत्री हाजी याकूब अपने घर पहुंचे। यहां रात से ही उनसे मिलने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है। बताया गया कि हाजी याकूब अपने मिलने के गले लगकर भावुक हो गए।

विज्ञापन
Haji Yakub Qureshi becomes emotional as he reachs home, released from jail after eight months
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में सात महीने 26 दिन जेल में रहने के बाद शुक्रवार आधी रात को पूर्व मंत्री हाजी याकूब जैसे ही मेरठ में सराय बहलीम स्थित अपने घर पहुंचे तो उनसे मिलने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाजी याकूब सोनभद्र जेल में बंद थे। 28 अगस्त को उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। अवैध रूप से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में हाजी याकूब, बेटे फिरोज और इमरान समेत 15 से अधिक लोगों के खिलाफ खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

मामले में कार्रवाई हुई तो हाजी याकूब सहित परिवार फरार हो गए थे। पुलिस ने पुराने मुकदमों का इतिहास निकालते हुए हाजी याकूब, फिरोज और इमरान के खिलाफ गैंगस्टर की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस ने हाजी याकूब को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। सात जनवरी 2023 को हाजी याकूब मेरठ जेल गए थे। कुछ दिन बाद ही सोनभद्र जेल भेज दिया गया था।

शासन याकूब को माफिया घोषित कर चुका है। इस मामले में उनके बेटे इमरान और फिरोज को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इन दोनों को अब जिला बदर करने की तैयारी है। एसएसपी इसकी रिपोर्ट डीएम को दे चुके हैं।

हाजी याकूब कुरैशी को 28 अगस्त को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी। गुरुवार को वह जेल से रिहा हो गए थे। शुक्रवार आधी रात को दिल्ली से वे मेरठ घर पहुंचे तो परिजनों और परिचितों से मिलकर भावुक हो गए।

हाजी याकूब बोले- सभी का शुक्रिया...आपकी दुआएं रहीं
हाजी याकूब के घर पहुंचने के बाद यहां काफी संख्या में रिश्तेदार और अन्य  समर्थक पहुंचे। याकूब ने कहा-सभी का शुक्रिया..., आपकी दुुआएं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed