फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: An elderly man died in a road accident in Kharkhoda of Meerut district

दर्दनाक हादसा: अधेड़ की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 13 Nov 2023 03:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Nov 2023 03:53 PM IST
सार

Meerut Accident News : मेरठ के खरखौदा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
UP: An elderly man died in a road accident in Kharkhoda of Meerut district
मेरठ में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मेरठ जनपद में मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बा खरखौदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव किसौली निवासी नरेंद्र (55) पुत्र जीत सिंह रविवार को देर शाम बाइक से बुलंदशहर से लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा में आ रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग से कस्बा खरखौदा की ओर चला तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर आमने-सामने की होने के कारण नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। वहीं, सोमवार सुबह मृतक के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed