फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Unique case in Medical College: A child with four arms and four legs was born in a family in Muzaffarnagar

अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

Sat, 11 Nov 2023 12:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Nov 2023 12:10 PM IST
सार

Meerut Medical College News : जानिए मुजफ्फरनगर के एक परिवार में जन्मा चार हाथ और चार पांव वाला नवजात अब कैसा है। नवजात के चार-चार हाथ, पांव देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
Unique case in Medical College: A child with four arms and four legs was born in a family in Muzaffarnagar
जानकारी देते डॉक्टर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैसे तो नन्हे मेहमान के घर आने से परिवार की कई गुना खुशियां बढ़ जाती हैं, लेकिन मुजफ्फरनगर में एक परिवार में जन्मे बच्चे से परिजनों में खुशियां तो बहुत हैं पर नवजात के अंग देखकर वे हैरान भी हैं। इसके बाद नवजात को मेरठ के मेडिकल कॉलेज लाया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। जानिए आखिर चार हाथ और चार पांव वाला बच्चा कैसे जन्मा और अब कितना सुरक्षित है।

विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल कॉलेज में चार हाथ और चार पैर वाले नवजात का इलाज शुरू कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर में छह नवंबर को जन्मे इस नवजात को सांस लेने में दिक्कत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात का परीक्षण बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नवरत्न गुप्ता ने किया। चिकित्सकों ने बच्चे के पिता से बातचीत की। घर पर दाई ने यह प्रसव कराया था।

विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चे को नलकी के माध्यम से दूध पिलाया। अब बच्चे की स्थिति स्थिर बनी है। चिकित्सकों के अनुसार, इस प्रकार की विकृति जुड़वां बच्चों में हो जाती है। इसमें एक बच्चा तो पूरी तरह विकसित हुआ पर दूसरे बच्चे का अपूर्ण विकास धड़ से निचले हिस्से में हुआ।

बताया गया कि धड़ से ऊपर का हिस्सा विकसित न होकर एक में ही जुड़ गया। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे के चार हाथ एवं चार पैर हैं, जबकि दो हाथ और दो पैर दूसरे अविकसित बच्चे के हैं।

Unique case in Medical College: A child with four arms and four legs was born in a family in Muzaffarnagar
जानकारी देते डॉक्टर। - फोटो : amar ujala

मीडिया प्रभारी डाॅ. वीडी पांडेय ने बताया कि 50 से 60 हजार में से किसी एक बच्चे को ऐसी विकृति जन्मजात होती है। बच्चे के पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का इलाज मेडिकल कालेज में ही हो। इस बच्चे के अतिरिक्त अंगों की सर्जरी कर उसे बेहतर जीवन जीने का अवसर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed