{"_id":"62a87eb097e7ab3b6d792100","slug":"up-alert-again-for-friday-prayers-police-keeping-an-eye-on-social-media-action-will-be-taken-if-controversial-post-is-put","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जुमे की नमाज के लिए फिर अलर्ट, सोशल मीडिया पर नजर, विवादित पोस्ट डाली तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जुमे की नमाज के लिए फिर अलर्ट, सोशल मीडिया पर नजर, विवादित पोस्ट डाली तो होगी कार्रवाई
Tue, 14 Jun 2022 05:57 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Jun 2022 05:57 PM IST
सार
10 जून को जुमे की नमाज के बाद वेस्ट यूपी में सहारनपुर में विवाद की स्थिति बनी थी। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी घटनाएं हुई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। अबकी बार जोनल सेक्टर और सब सेक्टर व्यवस्था भी लागू की जाएगी। धारा 144 लागू रहेगी। वही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Saharanpur police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में जुमे की नमाज को लेकर एक बार अभी से अलर्ट घोषित किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज व कई तरह की अपील के बाद यह एहतियात बरती जा रही है। विवादित बयान के विरोध पर पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद प्रदेश में कई जगह पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान कई जिलों में उपद्रव हुआ था। पुलिस और उपद्रवियों के बीच भिड़ंत भी हुई थी। कई जगहों पत्थरबाजी हुई, जिसमें पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। आपत्तिजनक वीडियो या पोस्ट डालने वाले फेसबुक अकाउंट पर बैन लगाया जा रहा है। कई लोगों को पुलिस ने चेतावनी भी दी कि अगर विवादित पोस्ट डाली तो मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Blood Donation: अमर उजाला के रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर पहुुंचे रक्तदाता, खूब किया महादान
विज्ञापन
10 जून को जुमे की नमाज के बाद वेस्ट यूपी में सहारनपुर में विवाद की स्थिति बनी थी। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी घटनाएं हुई थी। हालांकि वेस्ट यूपी शांतिपूर्ण रहा था। इस सप्ताह भी जुमे की नमाज को लेकर अब शासन की ओर से पुलिस प्रशासन को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
अबकी बार जोनल सेक्टर और सब सेक्टर व्यवस्था भी लागू की जाएगी। धारा 144 लागू रहेगी। वही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पीएसी और आरएएफ को बुलाने के लिये चिट्ठी लिखी है। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार लोगों से बात कर रहे है।