फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Akhilesh Yadav said - Many BJP leaders create false stories, spoke on the insult of Baba Saheb...

UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा के नेता रचते हैं झूठी कहानी, घायल सांसद आईसीयू में भर्ती हुए, पीएम से भी मिल लिए

Fri, 20 Dec 2024 10:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Dec 2024 10:58 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को मेरठ पहुंचे और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी की शादी में शामिल हुए। इसके बाद ईरा गार्डन में गजनफर अलवी के यहां शादी समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said - Many BJP leaders create false stories, spoke on the insult of Baba Saheb...
सपा नेता शाहिद मंजूर की बेटी की शादी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कई नेता झूठी कहानी रचते हैं। संसद में डा. भीमराव आंबेडकर के अपमान की घटना से ध्यान भटकाने 
विज्ञापन

के लिए सांसदों के साथ मारपीट और घायल होने का नाटक किया जा रहा है। कटाक्ष किया कि खुद को घायल बताने वाले सांसद आईसीयू में भर्ती होकर बाहर आ गए हैं और इसके बाद पीएम मोदी से बात भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

सपा सुप्रीमो शुक्रवार को मेरठ में दो शादी समारोह में शामिल हुए। पहले वह पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर की पुत्री की शादी के लिए बाईपास स्थित दोआब विलास रिजार्ट में पहुंचे। यहां काफी संख्या में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अब पूरी ताकत दिखाएगा। आगामी चुनाव में पार्टी और मजबूत दिखेगी।
इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने परतापुर टोल पर उनका स्वागत किया। यहां सपा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. रामगोपाल यादव, विधायक अतुल प्रधान, विधायक रफीक अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, योगेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन चौधरी, इसरार सैफी मौजूद रहे। शाम को राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
 
विज्ञापन

इसके बाद बागपत रोड साबुन गोदाम पीली कोठी स्थित सपा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज गुर्जर के आवास पर पहुंचे। इसके अलावा नूरनगर ईरा गार्डन में गजनफर अलवी के यहां शादी समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वहीं, रोहटा रोड पर जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक के आवास पर भी अखिलेश यादव पहुंचे और परिवार से लोगों से मिले। सम्राट के पिता सुधीर मलिक ने कहा कि मेरा एक बेटा घर की सेवा और दूसरा बेटा पार्टी और देश के लिए हैं। अखिलेश यादव ने एक महीने की बच्ची को भी आशीर्वाद दिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। वहीं, सपा कैंट प्रभारी रविंद्र प्रेमी के आवास पर बीमार बेटी को देखा।
 
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की
सपा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज गुर्जर के आवास पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के साथ घर में घुसने लगे। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। ऐसे में कमांडो और अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला। सपा नेता अब्बास ने बताया कि एक कार्यकर्ता ज्यादा ही उत्साहित हो गया था। हालांकि किसी के साथ हाथापाई नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed