{"_id":"6af6f5353aae5e381c04a78d","slug":"up-aditi-singh-an-ips-officer-from-meerut-is-set-to-marry-ias-officer-vivek-arya-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ की आईपीएस बेटी अदिति सिंह बनेंगी आईएएस विवेक आर्य की जीवनसंगिनी, सोफिया से की पढ़ाई, अब डीसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ की आईपीएस बेटी अदिति सिंह बनेंगी आईएएस विवेक आर्य की जीवनसंगिनी, सोफिया से की पढ़ाई, अब डीसीपी
Fri, 13 Nov 2026 05:04 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:04 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ के शिवलोकपुरी निवासी अदिति सिंह ने सोफिया गर्ल्स कॉलेज पढ़ाई करने के बाद गाजियाबाद से बीटेक किया। 2020 बैच से आईपीएस अधिकारी बनीं। आईएएस विवेक आर्य भी प्रशासनिक सेवा में हैं।
विज्ञापन
marriage
- फोटो : marriage
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की शिवलोकपुरी निवासी अदिति सिंह रविवार को आईएएस अधिकारी विवेक आर्य की जीवनसंगिनी बनने जा रही हैं। अदिति सिंह 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पंचकूला में डीसीपी के पद पर तैनात हैं। अदिति ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पुलिस सेवा में जगह बनाई और मेरठ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अदिति सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मेरठ के प्रतिष्ठित सोफिया गर्ल्स इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की और सफलता प्राप्त कर आईपीएस अधिकारी बनीं। वर्तमान में वह पंचकूला में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदिति के पिता डॉ. संजीव सिंह एमडी फिजिशियन हैं, जबकि उनकी मां ज्योति सिंह कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। माता-पिता ने अदिति की शिक्षा और करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं, अदिति की शादी पंचकूला में आईएएस अधिकारी और एडीसी के पद पर तैनात विवेक आर्य से होने जा रही है। विवेक आर्य भी प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दोनों अधिकारियों के विवाह को लेकर परिवार में तैयारियां चल रही हैं। मेरठ की बेटी के आईपीएस अधिकारी बनने और अब एक आईएएस अधिकारी के साथ नए जीवन की शुरुआत करने की खबर से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है। वहीं सोशल मीडिया पर चल रही शुक्रवार को शादी की खबर पर अदिति की मां ज्योति सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हल्दी की रस्म हो रही है। रविवार को शादी होगी।
