फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: accused driver arrested, pistol recovered

यूपी: सरकारी डॉक्टर को गोली मारने वाला चालक गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Fri, 06 Jul 2018 06:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 06 Jul 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
UP: accused driver arrested, pistol recovered
आरोपी चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरकारी डॉक्टर को गोली मारने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पिस्टल बरामद की गई है। पकड़ा गया आरोपी सीएमओ का ड्राइवर है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सीएमओ के आरोपी चालक ने पहले मीटिंग रूम में दबंगई दिखाई। डॉक्टरों ने इसका विरोध किया तो चालक ने डॉ. चंद्रप्रकाश को मीटिंग से बाहर निकलते ही गोली मार दी। आरोपी चालक इससे पहले भी डॉक्टरों को धमकी दे चुका है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हस्तिनापुर सीएचसी में तैनात डॉ. अमित बुधवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। जिस पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश ने उनकी शिकायत सीएमओ से कर दी थी। ये बात डॉ. अमित ने सीएमओ के चालक रविंद्र नागर को बताई थी। क्योंकि डॉ. अमित सीएमओ के ड्राइवर को अपना रिश्तेदार बताते थे। जिस पर रविंद्र ने डॉ. सतीश को फोन पर धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : डीजीपी ने लिया एक्शन, इंस्पेक्टर व एडमिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ये है मामला

UP: accused driver arrested, pistol recovered
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में बृहस्पतिवार को सीएमओ ने सीएचसी में तैनात डॉक्टरों को अपने ऑफिस बुलाया था। इस मीटिंग में डॉ. चंद्रप्रकाश और चालक रविंद्र नागर भी था। मीटिंग में डॉ. चंद्रप्रकाश ने डॉ. सतीश के पक्ष में बोल दिया। जिस पर चालक मीटिंग में धमकी देता रहा। डॉक्टरों ने आपत्ति जताई तो सीएमओ ने चालक को मीटिंग से बाहर कर दिया। मीटिंग में तो डॉक्टरों में समझौता हो गया। लेकिन बाहर निकलते ही चालक ने डॉ. चंद्रप्रकाश को गोली मार दी।

तीन नामजद, चालक धरा
आरोपी चालक रविंद्र मूल रूप से इंचौली के कस्तला गांव का निवासी है, जो परिवार के साथ सीएमओ कंपाउंड में रहता है। पुलिस ने बताया कि घायल डॉक्टर के परिजनों ने रविंद्र नागर, मनीष शर्मा (अर्दली) और एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि तीनों युवकों ने पहले डॉक्टर से मारपीट की व फिर रविंद्र ने गोली मारी। वहीं, रविंद्र ने कॉल करके बताया कि उसने तो आत्मरक्षा में गोली चलाई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed