फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Order of DGP, FIR against inspector and admin, this is case

डीजीपी ने लिया एक्शन, इंस्पेक्टर व एडमिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ये है मामला

Fri, 06 Jul 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Jul 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Order of DGP, FIR against inspector and admin, this is case
डीजीपी ओपी सिंह

मुजफ्फरनगर में व्हाट्सएप न्यूज ग्रुप पर एक समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सहारनपुर में तैनात इंस्पेक्टर के साथ ही ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डीजीपी के ट्विटर अकाउंट पर मामले की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप पर चल रहे एक न्यूज ग्रुप में बुधवार को नरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति ने यह आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। वह यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर है और फिलहाल सहारनपुर में तैनात है। पोस्ट के वायरल होते ही समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। शाम को ही लोगों ने शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने अपने क्षेत्र का मामला नहीं होने के चलते एफआईआर दर्ज करने से हाथ खड़े कर दिए थे। नरेंद्र ने भी पोस्ट के लिए माफी मांग ली, जिसके बाद तहरीर वापस ले ली गई। इसी बीच किसी ने डीजीपी के ट्विटर अकाउंट पर इसकी शिकायत कर दी। मामले में इंस्पेक्टर की संलिप्तता को गंभीर मानते हुए डीजीपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। रात में ही सुभाषनगर निवासी इसरार अली की तहरीर पर इंस्पेक्टर व न्यूज ग्रुप के एडमिन अरशद राना के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।  
विज्ञापन


पढ़ें : डीजीपी से मिलने से रोका, जमकर बखेड़ा, पीड़ित महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्होंने नया फोन खरीदा था, जिस पर व्हाट्सएप डाउनलोड किया था। यह पोस्ट उनके मोबाइल पर कहीं आई थी, जिसे वह डिलीट करना चाहते थे, लेकिन जानकारी नहीं होने के चलते पोस्ट दो व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed