फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: A professor in Meerut tampered with the girl

यूपी: प्रोफेसर ने नाबालिग छात्रा को कमरे में बुलाया और फिर...

Mon, 16 Apr 2018 01:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 16 Apr 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
up: A professor in Meerut tampered with the girl
फाइल फोटो

मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक प्रोफेसर ने 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उल्टे छात्रा को ही बदनाम करने की धमकी दे दी। रविवार को छात्रा की मां घर पहुंची तो पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नौचंदी थाने में बखेड़ा कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक महिला अपने परिवार के साथ नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में करीब आठ माह से एक प्रोफेसर के मकान में रह रही है। महिला की 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। शुक्रवार को महिला राजस्थान गई थी। घर पर उसकी बेटी और बेटा थे। आरोप है कि शनिवार को मेरठ आए मकान मालिक प्रोफेसर ने छात्रा को कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे धमकी दी। छात्रा किसी तरह वहां से निकली। 
विज्ञापन


रविवार सुबह छात्रा की मां घर पहुंची तो छात्रा ने घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को सूचना दी। बाद में संयुक्त व्यापार मंडल से जीतू नागपाल, हिंदू स्वाभिमान संस्था से नवीन त्यागी समर्थकों के साथ नौचंदी थाने पहुंचे और आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। प्रोफेसर के पक्ष में भी कुछ लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सामूहिक बलात्कार, छेड़छाड़ और धमकी, तंग आकर छात्रा ने लगा ली फांसी

up: A professor in Meerut tampered with the girl
फाइल फोटो

इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रोफेसर के महिला किराएदार पर करीब 30 हजार रुपये बकाया है। महिला का पूर्व के मकान मालिक से भी किराए को लेकर विवाद सामने आया है। गहनता से विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रोफेसर बोले, किराया लेने गया था, सभी आरोप गलत
आरोपी पवन शर्मा बरेली कॉलेज में गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनका कहना है कि वह हर शनिवार को मेरठ में किराएदारों से किराया लेने जाते थे। इस शनिवार को किशोरी की मां से पांच महीने का बकाया किराया लेने गए थे। इसी दौरान उन पर गलत आरोप लगा दिया गया। एसोसिएट प्रोफेसर पवन बरेली रामवाटिका में रहते हैं। उनकी पत्नी भी म्यूजिक की टीचर हैं। पवन शर्मा के मेरठ में दो मकान हैं जिनमें से एक को उन्होंने एक महिला को किराये पर दे रखा है। जिसमें छह अन्य किराएदार भी रहते हैं। पवन और उनकी पत्नी शनिवार को मेरठ आए थे। इसी दौरान महिला की नाबालिग बेटी ने पवन शर्मा के खिलाफ थाना नौचंदी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed