फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: 50 lakhs of color was sought from BJP councilor, letter came in the name of Satish Giri

यूपी: भाजपा पार्षद से मांगी 50 लाख की रंगदारी, दहशत में परिवार

Mon, 21 May 2018 06:18 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 21 May 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
UP: 50 lakhs of color was sought from BJP councilor, letter came in the name of Satish Giri
भाजपा पार्षद को चिट्ठी भेजकर मांगी रंगदारी

यूपी के मेरठ शहर में फिर से रंगदारी मांगने का एक मामला सामने आया है। मुरादाबाद जेल में बंद कुख्यात सतीश गिरी के नाम से भाजपा पार्षद के घर पत्र भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। सतीश गिरी पूर्व में भी पार्षद पर जानलेवा हमला कर चुका है। पीड़ित ने एसपी क्राइम से मामले की शिकायत है।

विज्ञापन


ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी बीजेपी पार्षद एंव भट्ठा कारोबारी राजीव गुप्ता उर्फ काले को एक पत्र भेजकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। बताया गया कि चिट्ठी भेजने वाला बदमाश मुरादाबाद जेल में बंद है। उसी के नाम से चिट्ठी भेजी गई है। उधर, भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता का परिवार दहशत में आ गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 15 नवम्बर 2016 को भट्ठे से लौटते हुए राजीव गुप्ता को गोली मार दी गई थी। इस मामले में उनके भाई पंकज कुमार मंगल ने ब्रहमपुरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो सामने आया कुख्यात बदमाश सतीश गिरी ने हमला कराया है। इसके बाद पुलिस ने सतीश गिरी को जेल भेज दिया था। कुख्यात सतीश गिरी भावनपुर के स्याल गांव का रहने वाला है। वर्तमान में मुरादाबाद जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed