फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: 35.78 lakh devotees performed Jalabhishek in 7 districts of Meerut zone, know the figures of your district

UP News: मेरठ जोन के सात जिलों में 35.78 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जानें अपने जिले का आंकड़ा

Wed, 23 Jul 2025 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Jul 2025 11:16 PM IST
सार

Meerut News: एडीजी भानु भास्कर ने जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का रात आठ बजे तक का आंकड़ा जारी किया। जलाभिषेक पूरा होने के बाद इनकी संख्या बढ़ना तय है। 

विज्ञापन
UP: 35.78 lakh devotees performed Jalabhishek in 7 districts of Meerut zone, know the figures of your district
मेरठ में जलाभिषेक के लिए औघड़नाथ मंदिर पर उमड़े शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ जोन के सात जिलों में शिवरात्रि पर 35 लाख 78 हजार 856 श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन


एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मेरठ जनपद में 7 लाख 45 हजार 203 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। औघड़नाथ मंदिर में 6 लाख 32 हजार और अन्य मंदिरों में एक लाख 12 हजार 452 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बागपत के पुरामहादेव मंदिर में 8 लाख 91 हजार 840 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन


इनके अलावा बुलंदशहर जिले में 4 लाख 86 हजार 825 ने, हापुड़ में दो लाख 13 हजार 190 श्रद्धालुओं ने, मुजफ्फरनगर में सात लाख 73 हजार 831 श्रद्धालुओं ने, शामली में एक लाख 18 हजार 457 श्रद्धालुओं ने तथा सहारनपुर जनपद में तीन लाख 49 हजार 510 श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक किया है। एडीजी ने बताया कि यह आंकड़ा बुधवार रात आठ बजे तक का है, जो देर रात तक और बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed