फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: 10th class student skips exam fearing molestation and family migrates to village in Meerut

UP: मनचले का खौफ, छात्रा ने छेड़छाड़ के डर से छोड़ी 10वीं की परीक्षा, परिवार ने गांव से किया पलायन

Tue, 21 Feb 2023 05:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Feb 2023 05:57 PM IST
सार

Meerut News : मनचले के खौफ से एक छात्रा ने 10वीं की परीक्षा छोड़ दी। वहीं, पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन कर दिया है। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
UP: 10th class student skips exam fearing molestation and family migrates to village in Meerut
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के एक गांव से आई छात्रा ने मनचले पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि मनचला उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है। मनचले की दहशत के कारण वह दसवीं के पेपर भी नहीं देने गई। मनचले से डर कर परिवार ने भी गांव से पलायन कर लिया है। जानी पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को जानी थाना क्षेत्र के एक गांव से छात्रा का पूरा परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। छात्रा के पिता ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है और उसके एग्जाम चल रहे हैं लेकिन, गांव का एक मनचला उसे पिछले तीन महीने से परेशान कर रहा है। जिसके डर से वह दसवीं के बोर्ड के पेपर भी देने नहीं गई।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि छात्रा के पेपर छूट गए। वहीं मनचले के डर से परिवार ने अपने गांव से भी पलायन कर लिया है। पुलिस मनचले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed