यूपी 100 की गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, किसान की मौत, एक युवक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में यूपी 100 पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने सिपाही चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार भोजपुर गाजियाबाद के गांव पलौता निवासी किसान संतराम (55) पुत्र रामचरण अपने भतीजे राहुल पुत्र प्रकाश के साथ बाइक से मवाना में शादी समारोह में जा रहे थे। बाइक राहुल चला रहा था। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव दतावली के पास यूपी 100 पुलिस की गाड़ी ने बाइक में टक्कर दे मार दी। हादसे में चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायलों को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने किसान संतराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार और एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किसान के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। एसपी देहात राजेश कुमार ने मोर्चरी पहुंचकर जानकारी ली। एसओ भावनपुर ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मोर्चरी पर मेडिकल पुलिस और एक्शन मोबाइल टीम भी पहुंची।
परिवार मे मचा कोहराम
किसान संतराम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 95 वर्षीय पिता रामचरण अपने आप को संभाल नहीं पा रहे थे। किसान के बेटे विपिन, सचिन, अरुण, शैंकी और बेटी सुनिता व रविता का रो रोकर बुरा हाल था।
पुलिस ले गई घायलों को
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पुलिस की गाड़ी को घेरकर कंट्रोल रूम पर सूचना दी। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और आक्रोश देखकर पुलिसकर्मी घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि वह नहीं पहुंचते तो आरोपी पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर भाग सकते थे।
पढ़ें : तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कार्रवाई की जा रही है
मारपीट की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी जा रही थी। हादसे के बाद पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी से घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। सीओ जितेद्र कुमार ने आरोपी चालक वेदप्रकाश से मामले के बारे में पूछताछ की है। मृतक के भतीजे राहुल की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर 100 डायल के चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -राजेश कुमार, एसपी देहात
हाइवे पर दो कारों की भिड़ंत, पांच घायल
बीती देर रात हाइवे स्थित दुल्हेड़ा चुंगी के पास दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं सहित पाच लोग घायल हो गए। घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात करीब डेढ़ बजे आजादपुर दिल्ली निवासी जुगवेंद्र कौर अपनी पत्नी हरजिंद्र कौर, भाई साहब सिंह कौर और एक बच्चे के साथ अपनी स्विफ्ट कार से हरिद्वार जा रहे थे। रात में उनकी कार दुल्हैड़ा चुंगी पर पहुंची तो सामने से विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार से उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में उनके परिवार सहित आल्टो में सवार चालक भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दौराला पुलिस ने आनन-फानन में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/