फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   unversity campus chatra sang adyash par fireing

विवि कैंपस में छात्रसंघ अध्यक्ष पर फायरिंग  

Fri, 22 Dec 2017 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 22 Dec 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
unversity campus chatra sang adyash par fireing
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सीसीएसयू कैंपस में बृहस्पतिवार दोपहर छात्रसंघ अध्यक्ष पर एक दर्जन युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे कैंपस में भगदड़ मच गई। हमलावर स्कार्पियो से फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रालोद के छात्र नेता विजय सिंह राणा हाल ही में विवि कैंपस में छात्रसंघ अध्यक्ष बने हैं। विजय का आरोप है कि एबीवीपी के समर्थक लगातार फोन पर धमकी देते हुए परेशान कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें आरोपियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। विजय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे विजय अपने साथी छात्रों के साथ कैंपस में अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। आरोप है कि सफेद और काले रंग की दो स्कार्पियो में एक दर्जन युवक वहां पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने विजय सिंह को बाहर निकलने की धमकी दी। जब तक वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपियों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कैंटीन के पास बैठे छात्र भी फायरिंग होते ही भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने धमकी देते हुए विजय को कहा कि या तो छात्रसंघ अध्यक्ष का पद छोड़ दें, नहीं तो एक सप्ताह में अंजाम भुगत लेना। सूचना पर सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ मेडिकल बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। रालोद समर्थक छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को घेरकर हंगामा कर दिया। एसओ ने बताया कि विजय सिंह राणा की तहरीर पर दिनेश हूण, मोहित मोरल व आठ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि दिनेश एमए राजनीति शास्त्र का छात्र है जबकि मोहित बाहरी युवक बताया गया है। 


कैमरे में कैद हुए हमलावर
एसओ के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में दो हमलावर छात्र कैद हुए हैं। हालांकि उनके चेहरे साफ नहीं आ रहे हैं। एक आरोपी ने चेहरे पर कपड़ा भी बांध रखा था। फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों स्कार्पियो के नंबर की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed