फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Unknown vehicle killed bike rider on Meerut-Karnal highway

मेरठ-करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ली बाइक सवार की जान

Sun, 06 Jun 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle killed bike rider on Meerut-Karnal highway
मेरठ-करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ली बाइक सवार की जान
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर ईकडी चौराहे के निकट शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने शामली निवासी युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा घायल को कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना जानी क्षेत्र के गांव चौबला निवासी सूरज पंवार (22) पुत्र लोकेंद्र अपने साथी कांधला शामली निवासी गौरव पुत्र भारसी के साथ शनिवार सुबह बाइक पर मेरठ जा रहे थे। ईकडी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सूरज की मौके पर मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भिजवाया तथा सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि सूरज व गौरव ईंट भट्ठे से ईंटों की सप्लाई कार्य करते थे। मृतक सूरज के मौसेरे भाई विनय मलिक ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed