{"_id":"6acb91423f0ca1bbde0c521e","slug":"unity-will-empower-the-vaishya-community-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1326910-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एकजुटता से सशक्त बनेगा वैश्य समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एकजुटता से सशक्त बनेगा वैश्य समाज
विज्ञापन
अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
कई संगठनों ने हवन, पूजन, फल, मिठाई वितरण कर किया महाराजा अग्रसेन को नमन
एक ईंट, एक रुपया के सिद्धांत को अपनाकर समाज को सशक्त बनाने का आह्वान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत को अपनाकर देश और समाज हित के लिए काम करने का सकंल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित होकर ही वैश्य समाज सशक्त बनेगा।
कंकरखेड़ा में महाराजा अग्रसेन एकता मंच के कार्यालय पर पुष्पांजलि और आरती का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. नीरज गुप्ता, मंत्री आशीष गर्ग रहे। वहीं, भारतीय वैश्य परिवार महासंघ के अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. अमित गुप्ता, अमित गोयल, अनुराग मांगलिक रहे।
मुल्तान नगर स्थित शिव मंदिर में वैश्य परिवार बागपत रोड की ओर से विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और सहयोग का उदाहरण है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, संस्थापक राजीव मित्तल, संरक्षक मंडल से विकास गोयल और पीयूष गोयल रहे।
विज्ञापन
वैश्य संगठन ने किया फल मिठाई का वितरण
अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद जरूरतमंदों को फल, मिठाई और आवश्यक सामान वितरित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला ममता सिंघल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का एक रुपया और एक ईंट का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर अवनीश सिंघल, नमन अग्रवाल, नितिन गोयल, अमित मांगलिक रहे।
भारत विकास परिषद ने किया नमन
दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन में अग्रसेन भवन समिति और भारत विकास परिषद योग शाखा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। डॉ. सुबोध गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का एक ईंट, एक रुपया का सिद्धांत सामाजिक सहयोग और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर कैलाश गोयल, राधेश्याम गुप्ता, सुरेश चंद, राकेश बंसल, सुशील गुप्ता रहे।