फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   unique ID will be identified the lost animal, whose cow or buffalo, tagging of more than 75 thousand animals

अब पशु खो जाने पर नहीं होगी टेंशन, यूनीक आईडी से होगी पहचान, किसकी है गाय-भैंस

Fri, 05 Jun 2020 12:25 AM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
unique ID will be identified the lost animal, whose cow or buffalo, tagging of more than 75 thousand animals
हाईवे पर पशु - फोटो : अमर उजाला

सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मेरठ जिले में गाय और भैंसों की टैगिंग का काम शुरू कराया है। इसमें पशुओं के कान के पास एक यूनिक नंबर का टैग लगाया जा रहा है। इससे उनकी पहचान भी हो सकेगी।

विज्ञापन


अभी तक जिले में 75 हजार से ज्यादा पशुओं की टैगिंग का काम हो चुका है। पशुपालन विभाग की ओर से जिले के 12 ब्लॉकों में इस काम की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारी को सौंपी गई है। टैगिंग के बाद ही पशुपालकों को आगे आने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में पशुओं की टैगिंग कराना जरूरी है। 
विज्ञापन


पोर्टल पर डाटा हो रहा अपलोड
वहीं, केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीयकृत करते हुए इनाफ पोर्टल लांच किया गया है। इसमें पशुओं के टैग नंबर के साथ पशुपालकों के नाम, घर का पता डाला जा रहा है। इसके माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में पशुओं के पहुंचने पर उसके मालिक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक जिले में 75585 गाय और भैंस की टैगिंग की जा चुकी है। गायों को 44319 और भैंसों को 31266 टैग लगाए जा चुके हैं। इनाफ पोर्टल पर 20741 पशुओं का डाटा अपलोड हो चुका है।   


सभी पशुपालकों से निवेदन है कि गाय और भैंस की टैगिंग जरूर कराएं। इससे काफी फायदा है। आगे आने वाली योजनाओं का लाभ भी इसी आधार पर मिलेगा। - डॉ. अनिल कंसल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed