फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister Sanjeev Balyan inaugurated community kitchen in Meerut

लाॅकडाउन 2: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया सामुदायिक रसोई का उद्घाटन, देहात में छूट के नाम पर खोला बाजार, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Sat, 18 Apr 2020 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Sanjeev Balyan inaugurated community kitchen in Meerut
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

मेरठ में लाॅकडाउन के दूसरे चरण में आज केंद्रीय मेंत्री संजीव बालियान ने शहर के डीएम अनिल ढींगरा के साथ सामुदायिक किचन का उद्घाटन किया। वहीं देहात के कई स्थानों पर छूट देने के नाम पर लाॅकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा डाली। पुलिस ने लाठी फटकार कर दुकानों को बंद कराया।

विज्ञापन


उधर, सहारनपुर में पुलिस कार्रवाई से नाराज सफाईकर्मियों ने सफाई व्यवस्था ठप कर दी, बिजनौर में एक दिन में सात नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों ने प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। आगे जानें किस जिले का कैसा है हाल:-
विज्ञापन

 
मेरठ के दिल्ली रोड स्थित मेरठ मॉल में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आज सामुदायिक रसोई का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल और डीएम अनिल ढींगरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर के कंकरखेड़ा में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। सरधना में थोक दुकानों को खोलने की अनुमति के नाम पर कुछ व्यापारियों ने  पूरा बाजार खुलवा दिया और सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाईं। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद कराया।

सहरानपुर में कोरोना संक्रमण के मामले में बेहद संवेदनशील हो चुके जिले में शहर के थाना मंडी को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां की तीन थोक मंडियों को बंद कर नए स्थानों पर खरीद और बिक्री के इंतजाम किए जा रहे हैं।

अस्थाई रूप से बनाई गई नई मंडियां  दिल्ली रोड पर कॉस्मॉस कोलोनी और पैरामाउंट क्षेत्र में  स्थानांतरित की जा रही हैं। अब फल सब्जी और  खाद्यान्न की खरीद और बिक्री इन्हीं स्थलों पर होगी।  शहर में इस इलाके के अलावा देहाती क्षेत्र में देवबंद और गंगोह को सील किया गया है। इन तीनों ही क्षेत्रों में जमातियों सहित अन्य कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद  यहां ऐसे हालात बने हैं।

इन क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की टीमों की कड़ी निगरानी है। विशेष पास से ही  इन क्षेत्रों में जरूरी सामान की सप्लाई के लिए आवाजाही कराई जा रही है। सुबह नगर निगम की ओर से जारी पास को लेकर पुलिस और निगम कर्मियों के बीच बहस हुई। नाराज निगम कर्मियों ने सफाई वयवस्था ठप कर दी है। वहीं, लॉक डाउन के राहत अवधि में पुलिस बेहद सख्त दिखी। बिना हेलमेट और बेवजह निकलने वालों का चालान किया। 

नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ पुलिस ने मारपीट की। नाराज सफाई कर्मियों ने सुबह ही सफाई व्यवस्था ठप कर दी। है। निगम के गैराज के पास जुटे सभी सफाईकर्मी नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। पुलिस के अफसर और निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

मुजफ्फरनगर प्रशासन की ओर से किराना, दूध डेयरी, फल सब्जी के अलावा मकैनिक, स्पेयर पार्ट्स, बीज की दुकानें खोलने की छूट दिए जाने से नागरिकों के साथ किसानों को भी राहत मिली।

जनपद में बीते 5 दिनों में कोरोना पॉजिटिव का कोई नया केस नहीं मिलने से प्रशासन ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों से कुछ इलाकों को अलग करने की बनाई है योजना। शेरनगर, सिसौली ,भोजा खेड़ी में किसानों को खेती कार्य करने की दी गई अनुमति। उधर सुबह 6 से 9 बजे तक दुकानें खुलने पर रोजाना की भांति नागरिको ने खरीदारी की।

बागपत जिले के 47 लोगों को स्क्रीनिंग सेंटर भेजा गया। यह लोग निजामुद्दीन से लौटे जमातियों के संपर्क में रहे थे। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया,  शनिवार को अब तक 15 लोगों के चालान काटे गए हैं ।एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि किसी को भी लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।

बिजनौर में शुक्रवार देर रात जिले में कोरोना से संक्रमित सात और लोग मिले हैं। इनमे आठ साल की एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने संक्रमित लोगों के गांवों को सील कर दिया है। कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार के लिए शासन ने वर्धमान कॉलेज को 100 बेड वाला क्वारंटीन सेंटर बनाया है। यहां पर केवल कोरोना संक्रमित लोगों को ही रखा जाएगा।

वहीं कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने पर जिले में आठ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। सब्जी व फल वालों को भी केवल 11 बजे तक ही फल व सब्जी बेचने के निर्देश दिए गए हैं।

शामली जनपद में 5000 लोग एक जमाती की नासमझी का खामियाजा भुगत रहे हैं। क्षेत्र के मदरसे में ठहरे जमाती  के संपर्क में आए तीन लोग  कोरोना  की  चपेट में आ चुके हैं जबकि उनके संपर्क में आए दो दर्जन से अधिक लोग क्वारंटीन कर दिए गए हैं। जिले का नानुपुरा और तैमूरसा सबसे संवेदनशील क्षेत्र बना हुआ है।

जनपद में पुलिस ने अब दुपहिया वाहनों से घूमने वालों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। शहर में ही कई जगह लगाए बैरियर वाहनों से घूमने वालों पर कार्रवाई हो रही है।

दरअसल, कुछ लोग सुबह तीन घंटे की खरीदारी को छूट मिलने पर वाहनों से सैर सपाटा कर रहे थे युवक अपने दोस्तों के यहां मिलने जा रहे थे जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन संभव नहीं हो रहा था इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed