{"_id":"588f225a4f1c1b8a17e80877","slug":"union-minister-of-controversial-statements-on-soft-fierce-spai","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के मुलायम पर दिए विवादित बयान से भड़के सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री के मुलायम पर दिए विवादित बयान से भड़के सपाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 31 Jan 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को लेकर एक विवादित बयान दिया। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर तंज कसते हुए जमकर हमला बोला। सपा के कई नेताओं ने तो यहां तक कहा कि बीजेपी हिंदुओं को आपस में भिड़वाने का काम करती है और गलत राजनीति करके सत्ता हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन
बालियान ने कहा कि सपा और बसपा जाति धर्म के नाम पर वोट मांग रही हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी का पक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी नहीं है। मुलायम सिंह यादव पर दिए गए विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उसे गलत तरीके से पेश किया गया और समझा गया। जबकि वह मुलायम सिंह का दिल से सम्मान करते हैं और शतायु होने की कामना करते हैं। मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह ने किसानों के लिए बहुत काम किया है और हर कोई उनका सम्मान करता हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी चुनाव को लेकर भाजपा का घोषणा पत्र अब तक का सबसे बेहतर घोषणा पत्र है। जिसमें किसानों का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही अवैध कटान यांत्रिक कमेले बंद होंगे। बालियान ने कहा, 'अगर यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो मुजफ्फरनगर दंगों की जांच होगी।'
विज्ञापन