फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union minister Nitin Gadkari laid the foundation for five thousand crore projects in muzaffarnagar

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिमी यूपी को दी बड़ी सौगात, किया इन परियोजनाओं का शिलान्यास

Thu, 21 Feb 2019 08:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Feb 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari laid the foundation for five thousand crore projects in muzaffarnagar
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जिले में पांच हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने पानीपत-खटीमा फोरलाइन राजमार्ग बनाने और मेरठ-करनाल राजमार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। काली और हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इन्हें नमामि गंगे योजना में शामिल किया गया और 300 करोड़ के एसटीपी प्लांट का शिलान्यास हुआ। 

विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पानीपत से नगीना तक बनने वाले राजमार्ग की आधार शिला रखी। यह मार्ग साढे़ तीन हजार करोड़ में बनकर तैयार होगा। इसी के साथ ही उन्होंने मेरठ-करनाल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 700 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


गडकरी ने काली और हिंडन नदी को नमामि गंगे परियोजना में शामिल करते हुए मुजफ्फरनगर में नालों का पानी शुद्ध करके नदी में पहुंचाने के लिए एसटीपी प्लांट की क्षमता बढ़ाने और एक नया एसटीपी प्लांट लगाने की परियोजना का शिलान्यास किया। इसी तरह हिंडन में तीन नालों का पानी शुद्ध करके डालने के लिए एसटीपी प्लांट की नींव रखी गई। गडकरी ने कहा कि शुक्रताल में गंगा में मिलने वाली सोलानी नदी का पानी भी अब शुद्ध होने के बाद ही गंगा में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि उनका सपना है कि वह गंगा में गंगोत्री से गंगा सागर और यमुना में दिल्ली से प्रयागराज तक मोटर बोट में बैठकर जाएं। वाराणसी से बांग्लादेश तक जलयान चलाना चाहते हैं। जलमार्ग से चीनी भेजने पर एक रुपये खर्च आएगा। ट्रेन से छह और हवाई जहाज से दस रुपये का खर्च आता है। देश में चीनी, गेहूं, चावल आदि का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गन्ने के रस से एथेनॉल बनाया जाए, इससे यूपी के 25 लाख युवा किसानों को रोजगार मिलेगा। 

वहीं प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से उन्होंने कहा कि वह उनके पास आए यह तकनीकि हासिल करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मुंबई के लिए बन रहे हाईवे पर 12 घंटे में सफर तय होगा। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, सांसद डॉक्टर संजीव बालियान, सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा विधायकों ने भी विचार रखे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed