फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Undergraduate and postgraduate even semester examinations from April 11

Meerut News: स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से

Sat, 04 Apr 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Undergraduate and postgraduate even semester examinations from April 11
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) और अन्य पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर सत्र-जून 2026 की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षाएं 11 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए 186 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं जिनकी विस्तृत सूची भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इस परीक्षा कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत आने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ पारंपरिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य के अनुसार प्रश्न पत्रों का स्वरूप सेमेस्टर के आधार पर अलग-अलग होगा। द्वितीय सेमेस्टर में पूर्व छात्र (एक्स) और श्रेणी सुधार (बैक पेपर) के परीक्षार्थियों के लिए केवल दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पत्र होंगे।
विज्ञापन

चतुर्थ सेमेस्टर में मुख्य परीक्षा, पूर्व छात्र और श्रेणी सुधार के परीक्षार्थियों के लिए भी दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पत्र रहेंगे। छठे सेमेस्टर में मुख्य परीक्षा के लिए बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) प्रश्न पत्र होंगे जबकि पूर्व छात्र और श्रेणी सुधार के परीक्षार्थियों के लिए दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लेने वाले सत्र 2025-26 के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की समय-सारणी

विश्वविद्यालय की यह परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होकर 29 मई तक निरंतर चलेंगी। परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 10 से दोपहर 1:00 बजे तक जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक होगी।

वार्षिक प्रणाली की परीक्षाएं 8 अप्रैल से

विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित होने वाले व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा-2026 और श्रेणी सुधार परीक्षा-2025 के लिए भी केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। यह परीक्षाएं 8 अप्रैल से शुरू होंगी। वार्षिक प्रणाली के विद्यार्थी अपने संबंधित महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों की होंगी परीक्षाएं

स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी-कृषि, एमएससी गृह विज्ञान)।
विधि स्नातक (तीन वर्षीय), विधि स्नातकोत्तर (एलएलएम)।
बीएससी-कृषि, बीएससी-कृषि (प्रतिष्ठा), और सभी प्रतिष्ठा पाठ्यक्रम।
बीएससी गृह विज्ञान एवं नैदानिक पोषण और आहार विज्ञान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed