फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncontrolled tractor breaks the wall of Sports University

Meerut News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तोड़ी खेल विवि की दीवार

Wed, 25 Feb 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor breaks the wall of Sports University
सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज के सामने विवाद के बाद खड़े छात्र। संवाद
पुरबालियान निवासी ट्रैक्टर चालक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना (मेरठ)। गंगनहर सड़क पर सोमवार को ईंटों से लदा ट्रैक्टर संतुलन बिगड़ने से निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय की चहारदीवारी तोड़ते हुए परिसर में जा घुसा। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रैक्टर चालक राजकुमार मुंडावली क्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठे से ईंटों की ट्रॉली लेकर गंगनहर की ओर जा रहा था। जब ट्रैक्टर गंगनहर मार्ग पर विश्वविद्यालय के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति में आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने की स्थिति बन गई। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर ट्रैक्टर मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर सीधे विश्वविद्यालय की चहारदीवारी से टकराया। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर भीतर घुस गया। हादसे में चालक का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि चालक राजकुमार मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान का निवासी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed