फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncontrolled situation in Meerut, Corona has the highest number of deaths a day

मेरठ में बेकाबू हुए हालात, दरोगा समेत आठ लोगों की कोरोना से एक दिन में मौत, स्वास्थ्य विभाग में खलबली

Wed, 10 Jun 2020 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

आज मेडिकल कॉलेज मेरठ की कोविड-19 अस्पताल में 6 कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों की मृत्यु हो गई
 

विज्ञापन
Uncontrolled situation in Meerut, Corona has the highest number of deaths a day
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कोरोना वायरस का संक्रमण मेरठ में कहर बनकर टूट रहा है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती आठ मरीजों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पहली बार एक दिन में इतनी मौतें हुईं हैं। इसमें एक दरोगा समेत चार लोग मेरठ के थे। मेरठ में कोरोना से किसी पुलिसकर्मी की यह पहली मौत है। वहीं, पांच नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाने की फतेहउल्लापुर पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर (55 वर्ष) को मंगलवार तड़के तीन बजे सीने में तेज दर्द व बुखार होने के बाद पहले आनंद अस्पताल ले जाया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव आए पांच सैंपल में इंस्पेक्टर भी थे। शाम को उनकी मौत हो गई। रविवार को ड्यूटी के समय उन्हें हल्का बुखार हुआ था। वहीं, बुढ़ाना गेट निवासी 45 वर्षीय और मलियाना की शिव हरि मंदिर कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय ने भी दम तोड़ दिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को सोमवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। श्याम नगर निवासी 30 वर्षीय को मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, शाम को मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी 55 वर्षीय, बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र के भगोता हरदेवला निवासी 56 वर्षीय ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं, मेडिकल कॉलेज के कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती अयोध्या के निवासी 28 वर्षीय और गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी 40 वर्षीय की सोमवार को मौत हो गई थी। दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ही गाजियाबाद से रेफर होकर आए थे।

पांच नए संक्रमित मिले, 536 पहुंची संख्या 
मंगलवार को पांच नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सरधना निवासी 58 वर्षीय मंडी का आढ़ती, बागपत गेट निवासी 13 वर्षीय किशोर, ईश्वरपुरी की 31 वर्षीय महिला, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखौदा के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरठ में कोराना से अब तक 536 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 41 की मौत हो चुकी, 393 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।  

आसपास के जिलों में 26 नए संक्रमित मिले 
आसपास के जिलों में 26 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में बागपत में 14, मुजफ्फरनगर में सात, बिजनौर में चार और सहारनपुर में एक नया पॉजीटिव मिला है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed