फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncle, I have consumed poison... I will not survive now, this is my last call

Meerut News: चाचा हमने जहर खा लिया है... अब नहीं बचेंगे, मेरी आखिरी कॉल है

Thu, 16 Jan 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Uncle, I have consumed poison... I will not survive now, this is my last call
मेरठ-------जहर खाने से युवक की हुई मौत के बाद शव मोर्चरी ले जाती पुलिस। आनंद अस्पताल के बाहर खड
खरखौदा के प्रेमी युगल के जहर खाने से मौत का मामला, कार में दो घंटे बात कर निगला जहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चाचा हमने जहर खा लिया है, अब नहीं बचेंगे। इसे मेरी आखिरी कॉल समझना। ये आखिरी शब्द अतराड़ा गांव निवासी शिवांक के हैं। प्रेमिका सोनाली के साथ जहर निगलने के बाद उसने अपने चाचा को फोन कर यह जानकारी दी। दोनों ने एक ही पेज पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही ठहराया है। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में काजीपुर गांव के पास दोनों कार में तड़पते हुए मिले थे।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक का युवती के घर काफी दिन से आना-जाना था। तीन साल से दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन पर घंटों बात करते थे। छिपकर मिलने लगे तो परिजनों को इसकी भनक लग गई। युवती के परिजनों ने उस पर पाबंदी लगा दी। शिवांक के परिजनों ने ज्यादा विरोध नहीं किया। इसके बाद भी दोनों का चोरी-छिपे एक-दूसरे से बात करने का सिलसिला जारी रहा। दोनों ने परिजनों को शादी के लिए मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जाति बंधन के चलते परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए। परिजनों ने दोनों के रिश्ते तय कर दिए। बुधवार को 11 बजे युवती की हल्दी की रस्म थी। इससे पहले वह परिजनों से बाजार जाने की बात कहकर निकल गई। परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं रुकी। शिवांक गांव के बाहर कार लिए उसका इंतजार कर रहा था। दोनों ने पहले से तय कर लिया था कि साथ जी नहीं सकते, लेकिन मर तो सकते हैं। माना जा रहा है कि शिवांक जहरीला पदार्थ लेकर आया था। करीब दो घंटे तक एक-दूसरे से बात की, इसके बाद आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिया, हमारी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं
पुलिस ने मौके पर दोनों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। युवक ने लिखा ‘मैं शिवांक त्यागी अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। मेरे जाने के बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए, यह बात में अपने पूरे होश में लिख रहा हूं। मेरे जाने के बाद लड़की के परिवार वालों को परेशान न किया जाए। इसी कागज पर सोनाली ने भी यह भी उक्त शब्द लिखे हैं। शिवांक ने यह पत्र अपनी कार में छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्दी की रस्म के लिए इंतजार कर रहे थे परिजन, आई मनहूस खबर
सोनाली अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। उसकी शादी की तैयारी परिजनों ने बड़े मन से की थी। शादी के लिए रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था। मंगलवार को परिजन सगाई लेकर वर पक्ष के यहां गए थे। घर में सगाई की रस्मों की बात चल रही थी। बुधवार सुबह होते ही हल्दी की रस्म की तैयारी शुरू हो गई थी। परिजन सोनाली के बाजार से घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे मनहूस खबर पहुंची तो शादी की सारी खुशियां गम में बदल गईं। परिजन सारे काम छोड़कर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया।

चाचा की ससुराल से तय हुआ था शिवांक का रिश्ता
शिवांक के चाचा उमेश त्यागी खरखौदा व्यापार मंडल के अध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं। शिवांक का रिश्ता भी परिजनों ने चाचा उमेश की ससुराल में तय कर दिया था। अंगूठी पहनाने की रस्म भी हो चुकी थी। वह भी घर में इकलौता बेटा था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि शिवांक ऐसा कदम उठा सकता है। रात में ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव अपने साथ घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।


युवती की शादी के निमंत्रण का वीडियो हुआ वायरल
इस घटना के बाद सोनाली की शादी के निमंत्रण का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इसे रिश्तेदारों को भेजने के लिए तैयार कराया गया था। इसमें बैकग्राउंड में एक गीत बज रहा है। साथ ही 15 जनवरी की हल्दी, 17 जनवरी की मेहंदी और 18 जनवरी को शादी की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed