फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncle and nephew shot dad a farmer in Muzaffarnagar District

यूपी: किसान पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, आरोपी चाचा-भतीजे की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 13 Nov 2019 09:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Nov 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew shot dad a farmer in Muzaffarnagar District
मृतक किसान जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के फुगाना गांव में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। क्रय केंद्र पर गन्ना डालते वक्त हुए ग्रामीण से मामूली विवाद के बाद उसके भतीजे ने किसान को गोली मार दी। लहूलुहान किसान को पहले शामली और फिर वहां से मेरठ ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। 
विज्ञापन


गांव फुगाना निवासी जितेंद्र (52) पुत्र सीताराम दिल्ली में खादी ग्रामोद्योग में नौकरी करता था। वह कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह गन्ना डालने के लिए भैंसा-बुग्गी लेकर फुगाना के बाहर स्थित खतौली शुगर मिल के क्रय केंद्र पर पहुंचा था। तौल कांटे पर ही जितेंद्र की गांव के ही शौकेंद्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर शौकेंद्र का भतीजा अमित भी तौल कांटे पर पहुंच गया, जिसने विवाद बढ़ने पर अंटी से तमंचा निकालकर जितेंद्र को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से जितेंद्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर चाचा-भतीजे वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन घायल किसान को शामली ले गए, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल में डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना फुगाना एसओ अक्षय शर्मा ने आरोपी चाचा-भतीजे की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। घटना से किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अभी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र राजनीति में सक्रिय है हत्यारोपी अमित
फुगाना निवासी शौकेंद्र का भतीजा अमित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में पढ़ता है और वहीं पर छात्र राजनीति में भी सक्रिय है। हालांकि फिलहाल उसके किसी छात्र संगठन में पदाधिकारी होने की जानकारी नहीं है।

परिवार में हैं पत्नी व एक बेटा, एक बेटी
फुगाना निवासी किसान जितेंद्र के परिवार में पत्नी के साथ ही एक बेटा सनित और एक बेटी गुड़िया है। इकलौते बेटे सनित की एक साल पूर्व ही शादी हुई है, जबकि बेटी अविवाहित है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इन्होंने कहा...
एसओ फुगाना अक्षय शर्मा
का कहना है कि मामूली विवाद में जितेंद्र को गोली मारी गई थी, जिसमें उसकी मेरठ ले जाते हुए मौत हो गई है। हत्यारोपी चाचा-भतीजा फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed