फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Umang's century leads Panchavati to a resounding victory

Meerut News: रोमांचक मुकाबले में सांगरे डोमिनेटर्स की 15 रन से जीत

Sun, 21 Dec 2025 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Umang's century leads Panchavati to a resounding victory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सांगरे डोमिनेटर्स और ब्लैक बुल के बीच मैच हुआ। इसमें सांगरे डोमिनेटर्स की टीम ने 15 रन से जीत प्राप्त की।
टॉस जीतकर सांगरे डोमिनेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपने निर्णय को पूरी तरह सही साबित किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में मोहित पूनिया और निखिल तोमर ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहित पूनिया ने मात्र 26 गेंद में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली। निखिल तोमर ने 44 गेंद में 76 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। ब्लैक बुल की ओर से गेंदबाजी में योगेश गुप्ता ने 3 विकेट और योगेश महाली ने 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक बुल की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 218 रन बनाए। बल्लेबाजी में अंजू त्यागी ने 35 गेंद में 81 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि मनीष कुमार ने 33 गेंद में 67 रन का अहम योगदान दिया। सांगरे डोमिनेटर्स की ओर से अखिल तोमर ने तीन विकेट लिए। ललित तोमर और अभिषेक टंडन ने 1-1 विकेट लिया। मोहित पूनिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के समापन पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed