फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ujjwal, Shanu wins in race competition

दौड़ प्रतियोगिता में उज्ज्वल, शानू ने मारी बाजी

Thu, 26 Sep 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ujjwal, Shanu wins in race competition
मवाना के कृषक इंटर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दौड़ में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : MAWANA
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग के निर्देशन में चल रही क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता को विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तीसरे दिन की प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विनय कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष सचिव कृषक डिग्री कॉलेज मवाना अतुल वर्मा, डॉ. तनुज कुमार, प्राचार्य कृषक डिग्री कॉलेज मवाना एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने किया। 100 मी. दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में शानू सैनी कृषक इंटर कॉलेज मवाना, रानी कृषक इंटर कॉलेज मवाना तथा गोल्डी रहावती इंटर कॉलेज रहावती क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। 100 मी. दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में नीतू नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज चितमानाशेरपुर, गीता जीजीआईसी परीक्षितगढ़ तथा नीतू बाल शिशु मंदिर रामराज ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में नेहा चौधरी सावित्री सोनी इंटर कॉलेज नागोरी ने प्रथम, वृंदा बाल शिशु मंदिर रामराज ने द्वितीय और शगुन बाल शिशु मंदिर रामराज ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मी. दौड़ सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में शानू सैनी कृषक इंटर कॉलेज मवाना ने प्रथम, रानी कृषक इंटर कॉलेज मवाना ने तृतीय और आंचल जवाहर इंटर कॉलेज छोटा मवाना ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मी. दौड़ सीनियर बालिका वर्ग फाइनल में गोल्डी रहावती इंटर कॉलेज रहावती ने प्रथम, शिवानी एएस इंटर कॉलेज मवाना ने द्वितीय और पूजा एएस इंटर कॉलेज मवाना ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मी. दौड़ जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में साक्षी एमडीएस पिलौना, गीता जीजीआईसी परीक्षितगढ़ और अनुराधा जीजीआईसी परीक्षितगढ़ ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मी़, दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में सुमाइला रहावती इंटर कॉलेज रहावती, मुस्कान नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज चितमानाशेरपुरऔर रिया बाल शिशु मंदिर रामराज ने बाजी मारी। 800 मी. दौड़ सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में रानी कृषक इंटर कॉलेज मवाना ने प्रथम, तनु जीजीआईसी परीक्षितगढ़ ने द्वितीय और रीतु कृषि इंटर कॉलेज जयसिंहपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मी. दौड़ जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में इमराना नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज चितमानाशेरपुर प्रथम, शानू सैनी कृषक इंटर कॉलेज मवाना द्वितीय और गुंजन जीजीआईसी हस्तिनापुर तृतीय रहे। 1500 मी. दौड़ सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में आंचल जवाहर इंटर कॉलेज छोटा मवाना प्रथम, सोनम कृषक इंटर कॉलेज मवाना द्वितीय और 1500 मी. दौड़ जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में तृतीय रहे। इमराना नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज चितमानाशेरपुर, गोल्डी रहावती इंटर कॉलेज रहावती और शहरीन जीजीआईसी परीक्षितगढ़ ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन किया
3000 मी. दौड जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में उज्ज्वल रहावती इंटर कॉलेज रहावती, समर जहां कृषि इंटर कॉलेज जयसिंहपुर और सहरीन जीजीआईसी परीक्षितगढ़ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। 5000 मी. दौड जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में खुशी डीएन इंटर कॉलेज सकौती ने प्रथम, तनु जीजीआईसी परीक्षितगढ़ ने द्वितीय और विशाखा डीएन एकेडमी पिलौना ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद सीनियर बालिका वर्ग में तनु जीजीआईसी परीक्षितगढ़ ने प्रथम, रितु कृषि इंटर कॉलेज जयसिंहपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद जूनियर बालिका वर्ग में पूजा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज चितमानाशेरपुर ने प्रथम, शहरीन जीजीआईसी परीक्षितगढ़ ने द्वितीय और सलौनी एएस इंटर कॉलेज मवाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद सीनियर बालिका वर्ग में तनु जीजीआईसी परीक्षितगढ़ ने प्रथम, पूजा एएस इंटर कॉलेज मवाना ने द्वितीय और शिवानी एएस इंटर कॉलेज मवाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद सब जूनियर बालिका वर्ग में नेहा चौधरी सावित्री सोनी इंटर कॉलेज नागोरी ने प्रथम, लवी कृषि इंटर कॉलेज जयसिंहपुर ने द्वितीय तथा मुस्कान नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज चितमानाशेरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सीओ संजीव देशवाल और इंस्पेक्टर मवाना विनय कुमार आजाद ने किया। उन्होंने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक अजय सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed