फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ujjivan Bank employee accused of embezzling Rs 2.83 lakh of account holders

Meerut News: उज्जीवन बैंक के कर्मचारी पर खाताधारकों के 2.83 लाख गायब करने का आरोप

Fri, 17 Apr 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Ujjivan Bank employee accused of embezzling Rs 2.83 lakh of account holders
आरोपी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर दिए शिकायत पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा में तैनात कर्मचारी मोहम्मद साकिर सरधना पर ग्राहकों के 2.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। बृहस्पतिवार को बैंक अधिकारी ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के अधिकारी रिंकू कुमार ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनका बैंक सरधना सड़क पर डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी के पास है। उनके बैंक में आरोपी सीआरओ के पद पर था। जो लोगों को फाइनेंस के बारे में जानकारी दी। आरोपी ने महिला ग्राहकों को निशाना बनाया। आरोप है कि वह ऋण स्वीकृति और किस्त जमा कराने के नाम पर ग्राहकों से उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और आधार कार्ड ले लेता था। इसके बाद वह उनके खातों से बिना अनुमति धनराशि निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। पीड़ितों में रजनी, मीनू, सोनम, गीता, विनस, सातु कश्यप, रेखा देवी और प्रीति समेत कई महिलाएं शामिल हैं। आरोपी ने अलग-अलग खातों से कुल 2.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी 6 मार्च 2026 को बिना सूचना दिए नौकरी छोड़कर चला गया। आरोपी मोबाइल, टैब, आईडी कार्ड व अन्य सामान भी जमा नहीं किया है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed