{"_id":"5b60ae9a4f1c1bac7d8b5b09","slug":"ug-me-admission-band","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूजी में एडमिशन बंद, नर्सिंग और एलएलबी में नौ तक रजिस्ट्रेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी में एडमिशन बंद, नर्सिंग और एलएलबी में नौ तक रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में दो महीने 11 दिन चली प्रक्रिया के बाद मंगलवार को यूजी के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन बंद हो गए। बीएससी नर्सिंग और एलएलबी में नौ अगस्त तक रजिस्ट्रेशन चलते रहेंगे। इनकी मेरिट लिस्ट 10 अगस्त को आएगी। वहीं यूजी कक्षाओं में मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में 83060 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं। इन कोर्सों में सीटों की बात करें तो 142951 सीटें हैं। ऐसे में 59891 सीटें अभी भी खाली रह गई हैं।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंगलवार को यूजी कोर्सों के एडमिशन बंद करने के निर्देश जारी कर दिए। पीजी में प्रोफेशनल कोर्सों की प्रथम मेरिट से प्रवेश एक अगस्त तक होंगे। इसके बाद पीजी एमए, एमएससी, एमकॉम और प्रोफेशनल कोर्सों में ओपन मेरिट प्रक्रिया द्वारा शेष प्रवेश 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच किए जाएंगे। बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के पंजीकरण 09 अगस्त तक किए जा सकते हैं। 10 अगस्त को इनकी प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। जिससे प्रवेश 14 अगस्त तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। 2 अगस्त से 9 अगस्त तक पीजी में (एमएससी नर्सिंग व एमएससी होम साइंस सहित) में प्रवेश हेतु पंजीकरण व ऑफर लेटर डाउनलोड की प्रक्रिया होगी। जिसमें कॉलेज एवं कोर्स नहीं दिए होंगे। एमएससी होम साइंस के पंजीकरण भी नौ अगस्त तक जारी रहेंगे। जो बिना कोर्स एवं कॉलेजों के होंगे। उनकी मेरिट (ओपन) अन्य पीजी कोर्सों की तरह तैयार की जाएगी एवं प्रवेश भी उसी तरह किए जाएंगे। ऑफर लेटर के खाली स्थानों को पेन से भरकर संबंधित कॉलेजों में जहां सीटें खाली हों। ऐसे में अभ्यर्थी कॉलेज वाला आधा भाग 10 अगस्त की सुबह 10 बजे तक जमा करा दें। इसके बाद कॉलेज अपनी-अपनी मेरिट सूची तैयार कर 10 अगस्त को सीसीएसयू जीरो एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर भेज दें। अभ्यर्थी के ऑफर लेटर के शेष आधे भाग में उपलब्ध गोपनीय संख्या को फीड़ कर ऑनलाइन 13 और 14 अगस्त को समपुष्ट किए जाएंगे। तीन वर्षीय एलएलबी हेतु पंजीकरण भी नौ अगस्त तक ही जारी रहेंगे। उनकी प्रथम मेरिट सूची 10 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके प्रवेश 17 अगस्त तक होंगे।
यूजी में रह गईं 59891 सीटें खाली
विषय - सीटें - दाखिले
बीए - 77938 - 48428
बीकॉम - 27660 - 14253
बीएससी बायोलॉजी - 13970 - 7434
बीएससी मैथ - 16057 - 8381
बीएससी स्टेटिक्स - 846 - 672
बीएससी होम साइंस - 3640 - 1674
बीएससी एजी - 2840 - 2218
-----------------------------------------
टोटल सीटें - 142951 - एडमिशन - 83060