फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Udham Singh deadly attack on two detainees in Naini Jail

ऊधम सिंह ने जेल में दो बंदियों पर बोला जानलेवा हमला

Mon, 13 Nov 2017 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 13 Nov 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
Udham Singh deadly attack on two detainees in Naini Jail
ऊधम सिंह ने जेल में बंदियों पर बोला जानलेवा हमला

मेरठ। नैनी सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में कुख्यात ऊधम सिंह ने दो बंदियों पर कैंची से जानलेवा हमला बोल दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे नैनी सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में कैदी रामसेवक कैदियों के बाल काट रहा था। उसी समय ऊधम सिंह ने अचानक रामसेवक से कैंची छीनकर पास खड़े बांदा के कैदी फहीम पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए बंदी राजेश पायलट आगे आया तो ऊधम ने उस पर भी हमला कर दिया। राजेश पर कैंची से कई वार किए। इसी दौरान कैंची राजेश के पेट में घुस गई। जिससे गहरा घाव हो गया। घटना के बाद बंदी रक्षकों ने ऊधम सिंह को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


पढ़ें : गैंगवार में दो लोगों को गोलियों से भूना, खाकी को दी चुनौती
विज्ञापन


अस्पताल की अधीक्षक नीति श्रीवास्तव के अनुसार घायल राजेश के पेट में गहरा घाव आया है। दोनों घायल कैदियों के टांके लगाकर जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी यमुनापार दीपेंद्र सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक ने ऊधम सिंह के खिलाफ थाना नैनी में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना की जानकारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री पर हमले का आरोपी राजेश
मूल रूप से मध्यप्रदेश निवासी बंदी राजेश पायलट 2010 में तत्कालीन बसपा सरकार में मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर बम से जानलेवा हमले का आरोपी है। उस पर गैंगेस्टर सहित दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। नंदी इस वक्त भी भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इस मामले में एक सिपाही को सस्पेंड करते हुए प्रशासन ने तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। बांदा के फहीम को भी उसी के साथ रखा गया है। गैंगेस्टर समेत कई संगीन धाराओं के आरोपी गांव करनावल मेरठ निवासी ऊधम सिंह को लखनऊ जेल से नवंबर 2016 में नैनी सेंट्रल जेल लाया गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक नैनी बीआर वर्मा के अनुसार राजेश पर कैंची से हमला हुआ। आरोपी ऊधम सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed