फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Udaybhanu, who lived with his daughter's body, was admitted to the medical college for ten days.

Meerut News: बेटी के शव के साथ रहने वाले उदयभानु दस दिन के लिए मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती

Fri, 17 Apr 2026 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Udaybhanu, who lived with his daughter's body, was admitted to the medical college for ten days.
पुलिस सुरक्षा में मनोरोग विभाग में होगी काउंसलिंग, गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रियंका विश्वास (33) की मौत के बाद उसके शव के साथ रहने वाले पिता उदयभानु विश्वास (76) को शुक्रवार दस दिन के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया। यहां पुलिस सुरक्षा में मानसिक परीक्षण होगा। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और काउंसलिंग की जाएगी। मनोचिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद ही इस केस में यह तय होगा कि इस केस में उदयभानु के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद से सेवानिवृत्त लिपिक उदयभानु विश्वास के घर से घर से 10 अप्रैल की रात उनकी बेटी का शव (कंकाल) बरामद किया गया था। जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उदयभानु ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित थी। उसने बेटी काे झाड़-फूंक करने वाले शकील को कई बार दिखाया था। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि 26 नवंबर के आसपास प्रियंका की मौत हुई है। पांच दिन उदयभानु शव के साथ रहा और फिर हरिद्वार चला गया। कुछ दिन हरिद्वार में रहने के बाद उदयभानु मेरठ आया और फिर से बेटी के शव के साथ घर में रहा। इसके बाद वह पांच दिसंबर को दोबारा हरिद्वार गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परिजनों ने उसे जाते हुए देखा था। इसके बाद भी उदयभानु मेरठ आया था और बेटी के शव के साथ रहा था। सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला का कहना है कि मनोरोग विभाग की काउंसलिंग रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रियंका के दांत से होगा डीएनए टेस्ट
चार-पांच माह तक शव घर में रहने के कारण उसके अंग नष्ट हो गए थे। इसके चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। यहां तक कि यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि शव प्रियंका ही था। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने प्रियंका के जबड़े से दांत और उदयभानु के रक्त का नमूना डीएनए टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। हालांकि अब तक की जांच के हिसाब से पुलिस बीमारी से ही प्रियंका की मौत मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव से मुक्ति की दवा लेती थी प्रियंका
पुलिस का कहना है कि उदयभानु के घर से जो न्यूरोलॉजिस्ट का पर्चा मिला है। उसमें लिखी दवाओें से पता चला है कि प्रियंका तनाव दूर करने की दवा लेती थी। हालांकि उसे किस बात का तनाव था। इसकी सही जानकारी नहीं है लेकिन पुलिस का कहना है कि मां की मृत्यु के बाद प्रियंका और उसके पिता उदयभानु काफी परेशान रहने लगे थे


व्यवहार और रहन-सहन की निगरानी शुरू
उदयभानु को मनोरोग विभाग में दस दिन के लिए भर्ती किया गया है। सबसे पहले उनका मानसिक परीक्षण होगा। उनके व्यवहार और रहन-सहन की निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके बाद उनसे सवाल जवाब होंगे और काउंसलिंग होगी। इसके बाद ही ही उनकी मनोस्थिति का सही आकलन होगा।
डॉ. तरुण पाल, प्रभारी मनोरोग विभाग, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज





-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed