फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Udaipur Murder Case: Meerut Police sent jail father and son and Noida Police also arrested the accused

Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा

Thu, 30 Jun 2022 08:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jun 2022 08:16 PM IST
सार

उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उधर, नोएडा पुलिस ने इस घटना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case: Meerut Police sent jail father and son and Noida Police also arrested the accused
एसएसपी रोहित सिंह सजवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। वहीं मेरठ में सरूरपुर थाना पुलिस ने गांव मैनापूठी गांव से दो लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। बताया गया कि आरोपियों ने उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी की थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शहजाद पुत्र मंजूर, मंजूर पुत्र बुंदू निवासी मैनापूठी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से पटाखे भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं फेसबुक पर उदयपुर की घटना के वीडियो पर लाइक कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पोस्ट करने वाला मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक की हत्या के बाद पश्चिमी यूपी में अलर्ट 
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भडकाऊ पोस्ट जारी करना भारी पड़ेगा। मेरठ में इसके लिए एसएसपी ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News : मां को लहूलुहान देख निकली बेटे की चीख, वारदात से हर तरफ दहशत

ये दिए निर्देश 
- किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। ऐसा करना कानूनी अपराध है। 
- कोई भी गलत मैसेज फारवर्ड न करें। ऐसे मैसेज अफवाह और गलत खबर हो सकती हैं। ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
- कोई भी ऐसा वीडिया या तस्वीर फारवर्ड न करें, जिससे दो वर्ग या धर्म के लोगों को ठेस पहुंचे। 
- सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर रखी रही है, जो गलत टिप्पणी कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट या मैसेज फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed