{"_id":"5a970fe54f1c1bbd218b5a82","slug":"udaar-paisaa-maangne-par-bhehen-ko-chaaku-maara-chaaku","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी मांगने पर भाई बहन को मारा चाकू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी मांगने पर भाई बहन को मारा चाकू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवलोक पुरी में उधार के पैसे मांगने पर दो युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस बीच भाई को घिरता देख युवती आरोपियों से भिड़ गई। आरोपियों ने युवती को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला बुधवार देर शाम का है। सौरव पुत्र जयपाल सिंह निवासी शिव लोकपुरी फ्रिज वॉशिंग मशीन सुधारने का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती थी। तीन माह पूर्व उसने उसे उधार मांगने पर 20 हजार रुपए दिए थे। जिन्हें वह काफी दिन से लौटा नहीं रहा था। बुधवार को आरोपी युवक घर के बाहर खड़े हुए थे। उसने आरोपी युवक से पैसे मांगे तो दोनों में कहासुनी हो गई। आरोपी युवक के पक्ष में उसका भाई लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आया और उस पर हमला बोल दिया। भाई को पिटता देख उसकी बहन शिखा बीच-बचाव में आ गई। आरोपियों ने युवती को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती के पेट व हाथ में चाकू लगा है। युवती को घायल कर आरोपी युवक मौके से भाग गए। सूचना पर सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह व इंस्पेक्टर दीपक शर्मा मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में छात्रा व उसके भाई को उपचार के लिए कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों का उपचार हो रहा है। परिजनों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिवलोक पुरी निवासी आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।