फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tyre trader accuses wife and sons of threatening to kill him

Meerut News: टायर व्यापारी ने पत्नी और बेटों पर लगाया हत्या की धमकी देने का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tyre trader accuses wife and sons of threatening to kill him
सरधना। नगर के मंडी चमारान मोहल्ला निवासी टायर व्यापारी ललित कुमार गुप्ता ने परिजनों से जान का खतरा जताते हुए तहरीर दी है। व्यापारी का कहना है कि उसे लगातार कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इस कारण वह दो दिन से आश्रम में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बिनौली रोड पर टायर के दो शोरूम हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी और दोनों बेटे उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं और उसी को बेदखल करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिजन लगातार मारपीट करते हैं और संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित के अनुसार बीते सोमवार को परिजनों ने जबरन संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

ललित कुमार ने बताया कि 15 दिन पूर्व भी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद धमकियां जारी हैं। रविवार को वह फिर थाने पहुंचा और अपनी पत्नी व बेटों के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed