फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tyagi Samaj will agitate in Noida on August 21

Shrikant Tyagi Update: त्यागी समाज का बड़ा एलान, 21 अगस्त को नोएडा में होगा बड़ा आंदोलन, पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 16 Aug 2022 08:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Aug 2022 08:24 AM IST
सार

Shrikant Tyagi Update: त्यागी समाज के लोगों ने 21 अगस्त को नोएडा में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आंदोलन में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से त्यागी समाज के लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
Tyagi Samaj will agitate in Noida on August 21
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shrikant Tyagi Update: नोएडा के चर्चित श्रीकांत त्यागी प्रकरण में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने मेरठ स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें बताया गया कि 21 अगस्त को त्यागी समाज नोएडा में बड़ा आंदोलन करेगा। त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम और गैंगस्टर लगाना ठीक नहीं है। इससे समाज में काफी रोष है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सुरेश त्यागी ने कहा कि यह सब राजनीति साजिश लग रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को थाने में बैठाकर पूछताछ की गई, वह नियम के खिलाफ है। उस महिला का भी अधिकार है। उसे छह बजे के बाद थाने में क्यों बैठाया गया।
विज्ञापन


वहीं, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार पूरे प्रकरण में एक सांसद ने त्यागी समाज का अपमान किया, इसका जवाब मांगा जाएगा। इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से त्यागी समाज के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज: फोन से बरामद 70 पेज की पीडीएफ फाइल में बताया आतंक फैलाने का तरीका, आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा

इस मौके पर सुनील त्यागी, कपिल त्यागी, अवनीश त्यागी, अनुराग त्यागी, पराग त्यागी, नवीन त्यागी, हरिओम त्यागी, गगन त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed