फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tyagi Samaj Protest will continue till we get the justice says Shrikant wife Anu Tyagi in Meerut

Tyagi Samaj Protest: मेरठ में श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी का एलान, न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना

Wed, 14 Sep 2022 02:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Sep 2022 02:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कमिश्नरी के सामने चल रहा त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। त्यागी समाज ने एलान कर दिया है कि अगर श्रीकांत त्यागी के परिवार को न्याय नहीं मिला तो धरना अनवरत जारी रहेगा।

विज्ञापन
Tyagi Samaj Protest will continue till we get the justice says Shrikant wife Anu Tyagi in Meerut
श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कमिश्नरी के सामने त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन में बुधवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी पहुंची। यहां उन्होंने कहा कि अभी तक उनसे किसी नेता ने मिलने की कोशिश नहीं की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  कमिश्नरी पार्क में चल रहे धरने में अनु त्यागी ने कहा, किसी नेता ने अभी तक उनसे मिलने तक का प्रयास नही किया है। समाज जो कहेगा उसी आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जब तक न्याय नहीं मिलता धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: मेरठ में दिनदहाड़े हत्या से दहला नौचंदी इलाका, घर में घुसकर युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहे त्यागी समाज का धरने में लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को न्याय के लिए अब देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। धरने का नेतृत्व कर रहे मांगेराम त्यागी ने कहा कि प्रशासन और शासन की उदासीनता से आक्रोश बढ़ रहा है।

धरने में कई लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि प्रशासन का भी कोई अधिकारी सुध नहीं लेने आ रहा है। इससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

भाजपा को भी चेतावनी दी है कि शहर से लेकर गांव तक त्यागी इलाके में नेता नहीं घुस पाएंगे। समाज के लोगों ने पार्टी का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है।अधिक से अधिक संख्या में धरने में आने का आह्वान सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया है।

अनु त्यागी ने सुनाई आपबीती
इससे पहले धरना-प्रदर्शन के दौरान श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने आपबीती भी सुनाई थी। अनु ने बताया कि पुलिसकर्मी उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए थे, जबकि थाने में एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। उन्होंने थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया था। 

अनु त्यागी ने बताया कि उन्हें तीन दिनों तक थाने में भूखा ही रखा गया। उधर, घर की बिजली भी काट दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे बच्चे 16 घंटे तक भूखे ही रहे। अनु ने कहा कि मेरे नौ व 12 साल के बच्चों को सोसायटी के लोगों ने गुंडा तक कहा है। सोसायटी के कुछ लोगों ने पहले से ही साजिश रची थी। मात्र छह इंच का पौधा लगाने को लेकर विवाद हो गया।

अनु त्यागी बोलीं- नेताओं की संपत्ति की होनी चाहिए जांच
उन्होंने सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके अस्पताल में किए जा रहे अवैध निर्माण की जांच की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नेताओं की संपति की जांच की जानी चाहिए। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अब त्यागी समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महेश शर्मा को जवाब देने का समय आ गया है। श्रीकांत त्यागी का गाली देना गलत था लेकिन जो कार्रवाई की गई उसका हम विरोध करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed