फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths running away stealing bikes died in an accident

बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवकों की हादसे में मौत

Sun, 16 May 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two youths running away stealing bikes died in an accident
बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ (मेरठ)। बाइक चोरी कर भाग रहे दो बदमाशों की परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर गांव पूठी मोड़ के सामने कैंटर गाड़ी से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से कैंटर गाड़ी व चोरी की बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक मालिक ने थाने पहुंच कर बाइक की पहचान की।
गांव ललियाना निवासी तनवीर पुत्र उम्मेद की गांव बौंद्रा निवासी बुआ का शुक्रवार शाम निधन हो गया था। खबर पाकर तनवीर शाम को ही बाइक पर गांव बौंद्रा पहुंचा। बाइक बुआ के घर के समीप बाइक खड़ी कर दफीना में शामिल हो गया। इसी दौरान तनवीर की बाइक चोरी कर ली गई। बाइक चोरी की सूचना तनवीर ने कंट्रोल रूम को दी और घर लौट गया।
विज्ञापन

बाइक पर सवार दो चोर देर रात परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग गांव पूठी मोड़ के समीप पहुंचे तो मवाना की ओर से आ रही कैंटर गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल में दोनों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह तनवीर थाना परीक्षितगढ़ पहुंचा तथा सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मिली बाइक अपनी बताते हुए चोरी होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस दोनों चोरों की पहचान करने में जुट गई। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान गांव बौंद्रा निवासी मंगू पुत्र कुंवरपाल और गांव आलमगीरपुर बढ़ला 12 निवासी सोनू पुत्र उदयवीर के रूप में हुई। समाचार लिखे जाने तक हादसे की कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed