फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths riding a bike going to help Kanwadiya got injured

Meerut News: कांवड़िया की मदद के लिए जा रहे बाइक सवार दो युवक घायल

Wed, 24 Jul 2024 07:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike going to help Kanwadiya got injured
सरधना (मेरठ)। थाना सरूरपुर क्षेत्र में मंगलवार की देर रात सरधना-बिनौली रोड पर कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों बाइक सवार कांवड़ ला रहे अपने भाई की मदद के लिए हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। घायलों की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव तिहड़कला निवासी अंकित पुत्र वेदपाल और अनुकूल पुत्र सुल्तान बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे अंकित के छोटे भाई की मदद के लिए जा रहे थे। बिनौली-सरधना मार्ग पर गांव जसड़ सुल्तान नगर के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कैंटर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड ने बताया कि दोनों युवकों का उपचार कराया गया है। गंभीर चोटें आई हैं। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed