फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths performing stunts on the expressway were taken into custody and their vehicles were seized.

Meerut News: एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाले दो युवक लिए हिरासत में

Tue, 03 Feb 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths performing stunts on the expressway were taken into custody and their vehicles were seized.
दिल्ली रोड पर कार में स्टंट करने वाले दो आरोपी प्रतापपुर थाने की पुलिस की गिरफ्त में
मेरठ। परतापुर के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कारों की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया और स्टंट में इस्तेमाल की गईं दो गाड़ियों को सीज कर दिया। साथ ही दोनों युवकों का चालान भी काटा गया है।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सोलाना गांव के पास दो कार सवार युवकों ने यह खतरनाक स्टंट किया था। वायरल वीडियो में कई युवक कार की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर हुडदंग मचाते दिखाई दे रहे हैं जबकि एक अन्य कार में सवार युवक उनकी वीडियो बना रहे हैं। तेज रफ्तार में चल रही इन गाड़ियों के आसपास से अन्य वाहन भी गुजर रहे थे जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों के नंबरों के आधार पर कोतवाली क्षेत्र निवासी दाऊद और मोहम्मद तलहा को हिरासत में लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक्सप्रेसवे पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर युवकों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed