{"_id":"6a6781a8e24e00b22101e197","slug":"two-youths-on-a-bike-injured-after-being-hit-by-a-car-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108084-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव कैली स्थित गोरखनाथ मंदिर के सामने सोमवार को सड़क हादसे में बकरा लेकर जा रहे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मेरठ शहर के घंटाघर निवासी आदिल अपने साथी खुशी के साथ बाइक पर एक बकरा लेकर मेरठ से हापुड़ जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गांव कैली के सामने गोरखनाथ मंदिर के निकट पहुंची, तभी सामने से विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस बाइक से दोनों युवक जा रहे थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। दुर्घटना के बाद कार चालक के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वाहन की पहचान, बाइक पर नंबर प्लेट न होने और बकरा ले जाने के उद्देश्य सहित अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।