फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths have died and three injured in accident on Delhi Meerut Highway after collision in Baleno car Thar

मेरठ में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर थार से टकराई बलेनो, सेना के जवान और छात्र की मौत, मचा कोहराम

Fri, 07 Jul 2023 12:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jul 2023 12:46 AM IST
सार

Accident in Meerut : मेरठ में हाईवे पर गुरुवार की रात को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में सेना के जवान सहित दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Two youths have died and three injured in accident on Delhi Meerut Highway after collision in Baleno car Thar
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में बाईपास पर बृहस्पतिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। दिल्ली की तरफ से मेरठ आ रही बलेनो कार डिवाडर तोड़ते हुए विपरीत साइड में जाकर थार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो सड़क पर कई मीटर तक पलटती चली गई। बलेनो में बैठे दो युवकों रोहित तोमर (27) पुत्र श्रवण सिंह और हर्ष पुत्र शेर पाल की मौत हो गई। दोनों मृतक कंकरखेड़ा की मेल्फोर्ड सिटी के रहने वाले हैं। तीन अन्य बुरी तरह घायल हैं। हर्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, रोहित सेना में जवान बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि तीन युवक रोहित, हर्ष और मनोज पुत्र संसार सिंह शास्त्री नगर निवासी मेडिकल बलेनो गाड़ी में दिल्ली से मेरठ की तरफ आ रहे थे। मीरा बिस्तरो रेस्टोरेंट के पास अचानक बलेनो गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड में पहुंच गई। उधर, परतापुर की तरफ से एक थार गाड़ी जा रही थी। बलेनो थार से टकराने के बाद सड़क पर कई मीटर तक पलटती चली गई। आने-जाने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसी दौरान बलेनो के अगले हिस्से में आग भी लग गई। पुलिस और लोगों ने आग बुझाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने रोहित और हर्ष को मृत घोषित कर दिया। संसार गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

थार गाड़ी में बैठे अदनान पुत्र मुस्तकीम निवासी गली नंबर 5, थाना जाफराबाद और रोहतास गर्ग पुत्र श्यामलाल निवासी न्यू गांधी मेमोरियल भी घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बलेनो कैसे डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड में कैसे पहुंची इसके बारे में कोई स्पष्ट नहीं बता पाया।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

दिल्ली से परीक्षा देकर लौट रहे थे 
बलेनो में रोहित और हर्ष के साथ मौजूद मनोज ने बताया कि वह दिल्ली में गुरुवार को एक प्रतियोगी परीक्षा का पेपर देकर लौट रहे थे। अचानक यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed